जमीन विवाद में चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला
Updated at : 15 May 2019 2:05 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपियों पर लाठी-डंडा से पीट कर हत्या करने का है आरोप मामले की जांच में जुटी पुलिस चनपटिया : विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर पहले तो मारपीट हुई और फिर आरोपियों ने मिलकर अपने चचेरे भाई दारोगा महतो को पीट-पीट कर मारा डाला. घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के जैतिया साहू टोला की है. सूचना […]
विज्ञापन
आरोपियों पर लाठी-डंडा से पीट
कर हत्या करने का है आरोप
मामले की जांच में जुटी पुलिस
चनपटिया : विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर पहले तो मारपीट हुई और फिर आरोपियों ने मिलकर अपने चचेरे भाई दारोगा महतो को पीट-पीट कर मारा डाला. घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के जैतिया साहू टोला की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में एक आरोपित को हिरासत में लेकर जांच में जुट गयी है. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है. वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
जानकारी के अनुसार, जैतिया साहू टोला में भूमि को लेकर दारोगा महतो (60) का इनके चचेरे भाई नंद महतो से भूमि को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा था. आये दिन इसको लेकर दोनों में कहासुनी होती थी. मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा था. इधर, सोमवार को उक्त विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहा-सुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया. इस घटना में दरोगा महतो बुरी तरह से जख्मी हो गये. परिजन इलाज के लिए बेतिया ले गये. वहां से पटना जाने के क्रम में मोतिहारी में उनकी मौत हो गयी.
मृतक के भाई मिश्री महतो ने बताया कि गांव के ही उनके हिस्सेदार से भूमि विवाद कोर्ट में चल रहा है. इधर, दूसरे पक्ष के लोग विवादित जमीन पर कब्जा करना चाह रहे थे, जिसे दारोगा महतो व उनके परिजनों ने रोका. इस कारण मारपीट हुई. इसमें नंद महतो, पुनिल महतो, चंदन महतो, ध्रुप महतो, बीरेंद्र महतो व सुरेंद्र महतो ने एक राय होकर मारपीट की. घटना में दरोगा महतो व हजारी महतो बुरी तरह से घायल हो गये. बाद में दारोगा महतो की मौत हो गयी. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र महतो को हिरासत में ले लिया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




