रोसड़ा में पीटकर हत्या, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2019 2:01 AM
रोसड़ा : थाना क्षेत्र के मोनगर पश्चिम पंचायत के हिरमियां गांव स्थित वार्ड नंबर 4 के बदिया मोहल्ले में बीती रात मो अलाउद्दीन के 47 वर्षीय पुत्र मो. वकील की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मामले में मृतक की पत्नी खैसल खातून के बयान पर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है जिसमें एक महिला […]
रोसड़ा : थाना क्षेत्र के मोनगर पश्चिम पंचायत के हिरमियां गांव स्थित वार्ड नंबर 4 के बदिया मोहल्ले में बीती रात मो अलाउद्दीन के 47 वर्षीय पुत्र मो. वकील की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मामले में मृतक की पत्नी खैसल खातून के बयान पर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है जिसमें एक महिला समेत छह लोगों को आरोपित किया गया है.
आरोपितों में मो रज्जाक,इनकी पत्नी अख्तरी खातून, इनके पुत्र मो साहेब, मो. जलील, मो अब्बास एवं एक नाबालिक पुत्र है. दर्ज एफआइआर में रविवार की संध्या करीब 7.30 बजे की घटना बताते हुए कहा है कि आरोपितों के परिवार के बीच आपस में झगड़ा हो रहा था. मृतक की पत्नी के साथ आरोपी अख्तरी खातून ने घरेलू बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी. उसके बाद सभी आरोपी बारी-बारी से पहुंचकर गालीगलौज व मारपीट करने लगे. इसी क्रम में अपनी पत्नी को बचाने आये मो. वकील
ने मारपीट करने से मना किया. मना करने पर आरोपित मो. रज्जाक ने खंती से मृतक के सर पर प्रहार कर दिया. जिससे पति गिरकर बेहोश हो गये. आसपास के लोगों ने घायल पति को बेहोशी की हालत में अनुमंडलीय अस्पताल लाया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी महिला अख्तरी खातून, मो. साहेब, मो. जलील व एक नाबालिग को छापेमारी कर धर दबोचा. घटना के मुख्य आरोपी मो रज्जाक व मो अब्बास फरार हो गया. रोसड़ा इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










