चोरी की बाइक व बोलेरो के साथ दो गिरफ्तार

तुरकौलिया : रघुनाथपुर ओपी पुलिस ने सोमवार को चोरी की बाइक व बोलेरो के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी की बाइक व बेलोरो बरामद हुई है. ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आदापुर थाने क्षेत्र के सोनू यादव व रौशन सहनी को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास […]
तुरकौलिया : रघुनाथपुर ओपी पुलिस ने सोमवार को चोरी की बाइक व बोलेरो के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी की बाइक व बेलोरो बरामद हुई है. ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आदापुर थाने क्षेत्र के सोनू यादव व रौशन सहनी को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से पुलिस ने मास्टर चाभी भी बरामद हुई है.
पूछताछ में दोनों ने चोरी का मुख्य सरगना लक्ष्मीपुर गदरिया के रूपेश यादव व अन्य सहयोगी लक्ष्मीपुर गदरिया का बच्चालाल यादव, पिपरिया के सरोज खान, आदापुर कलवारी के ब्रजेश यादव के नाम का खुलासा किया है. बताया पुलिस आने के पूर्व सभी सहयोगी पुलिस को देख फरार हो गए. पुलिस इसकी तफ्तीश में जुटी है कि चोरी की यह बाइक किसकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




