ePaper

पटना : सब्जी विक्रेता का टेहटा में मिला शव, हत्या का आरोप

Updated at : 18 Dec 2018 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :  सब्जी विक्रेता का टेहटा में मिला शव, हत्या का आरोप

पटना : मलाही पकड़ी निवासी सब्जी विक्रेता विजय केवट का शव दो दिसंबर को टेहटा में मिला था और इस मामले में टेहटा थाने में यूडी केस दर्ज किया गया था. लेकिन विजय केवट की बेटी सुषमा कुमारी ने हत्या करने का आरोप गुलाब निषाद व उनके बेटों पर लगाया है. इस मामले की जानकारी […]

विज्ञापन
पटना : मलाही पकड़ी निवासी सब्जी विक्रेता विजय केवट का शव दो दिसंबर को टेहटा में मिला था और इस मामले में टेहटा थाने में यूडी केस दर्ज किया गया था. लेकिन विजय केवट की बेटी सुषमा कुमारी ने हत्या करने का आरोप गुलाब निषाद व उनके बेटों पर लगाया है. इस मामले की जानकारी उसने जोनल आईजी को दी और कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.
उसने बताया कि उसके पिता की सुनियोजित साजिश के तहत हत्या कर दी गयी और शव को पानी में फेंक दिया. इसके बाद वे लोग ही थाने में जा कर यूडी केस दर्ज करा दिया. सुषमा ने बताया कि उसके पिता विजय केवट एक दिसंबर को टेहटा में अपने फूफा से मिलने गये थे.
पिता जब टेहटा पहुंचे तो उसने बड़ी बहन ने बात किया तो उन्होंने बताया कि उनके साथ योगेंद्र, गुलाब निषाद व उनके बेटे है. इसके बाद जब रात में बड़ी बहन ने बात करने का प्रयास किया तो पिता से बात नहीं हो पायी. अगले दिन दो दिसंबर को जानकारी मिली कि उनके पिता की मौत हो गयी है.
उसके पिता मलाही पकड़ी चौक के पास चाय और फल की दुकान लगाते थे. गुलाब निषाद का बेटा बिट्टु कुमार पूर्व में ठेला लगाने को लेकर गाली-गलौज और मारपीट कर चुका है. जिसकी सूचना उन लोगों ने पत्रकार नगर थाना पुलिस को दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन