जिदान के बेटे एंडो ने पहले मैच में ही गोल किया

मैड्रिड : रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान के बेटे एंडो ने सीनियर टीम के साथ पदार्पण मैच में ही गोल कर दिया और यूरोपीय चैम्पियन टीम ने कल्चरल लियोनेसा को 6 . 1 से हराकर कोपा डेल रे फुटबाल में औसत के आधार पर 13 . 2 से जीत दर्ज करके अंतिम 16 में […]
मैड्रिड : रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान के बेटे एंडो ने सीनियर टीम के साथ पदार्पण मैच में ही गोल कर दिया और यूरोपीय चैम्पियन टीम ने कल्चरल लियोनेसा को 6 . 1 से हराकर कोपा डेल रे फुटबाल में औसत के आधार पर 13 . 2 से जीत दर्ज करके अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया. वहीं बार्सीलोना को अंतिम 32 के दौर के पहले मुकाबले में हर्क्युल्स ने 1 . 1 से ड्रा पर रोका.
जिदान के चार बेटों में सबसे बडे एंजो रीयाल की युवा टीम के लिए खेलते रहे हैं. फ्रांस और रीयाल मैड्रिड के महान खिलाड़ी रहे जिदान ने हाफटाइम में उसे उतारा. इक्कीस बरस के एंजो ने अपने पिता की प्रतिभा की बानगी पेश करते हुए गोल किया. जिदान ने कहा ,‘‘ यदि मैं कोच की हैट उतारकर देखूं तो एक पिता के तौर पर मैं उसके लिए खुश हूं. लेकिन एक कोच के तौर पर मैंने मैच देखा और मैं टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हूं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




