सानिया - हिंगिस की जोड़ी को एक और खिताब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन

ग्वांग्झू : दुनिया की नंबर एक टीम सानिया मिर्जा और मार्तिना हिंगिस ने ग्वांग्झू ओपन खिताब जीत लिया है जो इस साल उनका साथ में छठा खिताब है. शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी ने शू शिलिन और यू शियाओडी को 6 . 3, 6 . 1 से हराकर लगातार दूसरा डब्ल्यूटीए खिताब जीता. खिताब की राह […]
विज्ञापन
ग्वांग्झू : दुनिया की नंबर एक टीम सानिया मिर्जा और मार्तिना हिंगिस ने ग्वांग्झू ओपन खिताब जीत लिया है जो इस साल उनका साथ में छठा खिताब है. शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी ने शू शिलिन और यू शियाओडी को 6 . 3, 6 . 1 से हराकर लगातार दूसरा डब्ल्यूटीए खिताब जीता. खिताब की राह में उन्होंने एक सेट भी नहीं गंवाया.
सानिया का यह 2015 में सातवां और हिंगिस के साथ छठा खिताब है. उसने सिडनी में बेथानी माटेक सैंड्स के साथ खिताब जीता था. सानिया और हिंगिस ने मार्च में जोडी बनाने के बाद से 13 में से छह टूर्नामेंट : इंडियन वेल्स, मियामी, चार्ल्सटन, विम्बलडन, अमेरिकी ओपन और ग्वांग्झू : जीत लिये हैं. अब उनका साथ में जीत हार का रिकार्ड 42 . 7 है. पहले दौर में बाय पाने के बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अन्ना लीना फ्राइडसैम और मोनिका निकुलेस्कू को 6 . 2, 6 . 3 से हराया जबकि जूलिया ग्लश्को और रेबेका पीटरसन को सेमीफाइनल में 6 . 3, 6 . 4 से हराया. अब वे वुहान में खेलेंगे जहां उन्हें शीर्ष वरीयता मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




