अमेरिकन ओपन से बाहर हुए दो बार के चैंपियन राफेल नडाल

न्यूयार्क : अमेरिकन ओपन में एक बड़ा उलटफेर हुआ है, दो बार के चैंपियन राफेल नडाल तीसरे दौर में इटली के फाबियो फोगनिनी से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गये हैं. नडाल की इस हार ने पिछले दस साल से जारी उस क्रम को तोड़ दिया, जिसमें वे हर सत्र में कम से कम एक […]
न्यूयार्क : अमेरिकन ओपन में एक बड़ा उलटफेर हुआ है, दो बार के चैंपियन राफेल नडाल तीसरे दौर में इटली के फाबियो फोगनिनी से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गये हैं. नडाल की इस हार ने पिछले दस साल से जारी उस क्रम को तोड़ दिया, जिसमें वे हर सत्र में कम से कम एक ग्रैंडस्लैम जीतते थे. इस संघर्षपूर्ण मैच में फोगनिनी ने नडाल को 3-6,4-6,6-4,6-3,6-4 से हराया. ऐसा पहली बार हुआ है कि दो लगातार सेट जीतने के बावजूद नडाल मैच हार गये.
इस साल यह उनकी 15वीं हार है. जिसमें से मात्र दो बार उन्हें 10वीं रैंक के खिलाड़ियों ने शिकस्त दी. 32वीं वरीयता प्राप्त फोगनिनी 2005 के बाद पहले इटालियन हैं, जो क्वार्टर फाइनल तक पहुंचेंगे. जीत के बाद फोगनिनी ने कहा कि नडाल के खिलाफ खेलना बहुत कठिन था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




