फ्रेंच ओपन : लिएंडर पेस मिश्रित युग के दूसरे दौर में, सानिया मिर्जा बाहर हुईं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 12:12 PM
पेरिस : लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने कल रात यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल में दूसरे दौर में जगह बनायी लेकिन सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना को अपने – अपने जोड़ीदारों के साथ पहले दौर में बाहर का रास्ता देखना पड़ा. […]
पेरिस : लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने कल रात यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल में दूसरे दौर में जगह बनायी लेकिन सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना को अपने – अपने जोड़ीदारों के साथ पहले दौर में बाहर का रास्ता देखना पड़ा.
पेस और हिंगिस की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पहले दौर में रुस की अल्ला कुद्रायावत्सेवा और कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन काबेल की जोड़ी को आसानी से 6-2, 6-3 से हराया. उनका अगला मुकाबला स्लोवेनिया की कैटरीना सर्बोतनिक और रोमानिया के होरिया टेकाउ से होगा.
सानिया और ब्राजील के बू्रनो सोरेस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी हालांकि पहले दौर में ही जर्मनी की अन्ना लेना गोरेनफील्ड और नीदरलैंड के जीन जुलियन रोजर की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी के हाथों 2-6, 2-6 से उलटफेर का शिकार बनकर बाहर हो गयी.
बोपन्ना का भी मिश्रित युगल में अभियान अच्छा नहीं रहा. बोपन्ना और कजाखस्तान की येरेस्लावा श्वेदोवा की जोडी को चेक गणराज्य की लूसी हार्डेका और पोलैंड के मार्सिन मैटकोवस्की ने एक कड़े मुकाबले में 7-6, 0-6, 10-3 से हराया.
सानिया और सोरेस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी की गोरेनफील्ड और रोजर के खिलाफ शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह पहले सेट के शुरु में ही 0-3 से पिछड गयी. इसके बाद भी गोरेनफील्ड और रोजर ने मैच में दबदबा बनाये रखा तथा सानिया और सोरेस को वापसी का कोई मौका नहीं दिया.
दूसरे सेट में चौथे गेम तक दोनों टीमों ने अपनी सर्विस बचाये रखी लेकिन इसके बाद गोरेनफील्ड और रोजर ने ब्रेक प्वाइंट लेकर 3-2 से बढत बनायी. जर्मनी और नीदरलैंड की इस जोडी ने फिर से सातवें गेम में सानिया और सोरेस की सर्विस तोडी और फिर अपनी सर्विस बरकरार रखकर जीत दर्ज की.
सानिया की निगाह अब महिला युगल पर टिकी रहेंगी जिसमें उन्होंने हिंगिस के साथ दूसरे दौर में जगह बना ली है. पुरुष युगल में पेस कनाडा के डेनियल नेस्टर और बोपन्ना रोमानिया के अपने जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया के साथ दूसरे दौर में प्रवेश कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










