फिर चूके विश्वनाथन आनंद, मैगनस कार्लसन से ड्रा खेला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2015 2:25 AM

विज्ञापन

शामकिर (अजरबेजान) : विश्वनाथन आनंद ने मौजूदा चैंपियन मैगनस कार्लसन पर जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका गंवाया जिसके कारण उन्हें दूसरे वुगार गाशिमोव मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में नार्वे के खिलाड़ी के साथ ड्रॉ से संतोष करना पडा. कार्लसन की गलती के कारण पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद के पास लंबे […]

विज्ञापन

शामकिर (अजरबेजान) : विश्वनाथन आनंद ने मौजूदा चैंपियन मैगनस कार्लसन पर जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका गंवाया जिसके कारण उन्हें दूसरे वुगार गाशिमोव मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में नार्वे के खिलाड़ी के साथ ड्रॉ से संतोष करना पडा.

कार्लसन की गलती के कारण पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद के पास लंबे समय तक एक प्यादा ज्यादा रहा लेकिन नार्वे के खिलाड़ी ने भी हार नहीं मानी और इस साल के सबसे मजबूत सुपर टूर्नामेंट में आधा अंक हासिल करने में सफल रहे.

इस बीच अमेरिका के वेस्ले सो ने हालैंड के अनीश गिरी को हराया और उन्होंने रुस के व्लादीमीर क्रैमनिक के साथ शुरुआती बढत हासिल कर ली है. क्रैमनिक ने इंग्लैंड के नौंवी वरीय माइकल एडम्स को पराजित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola