सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट : ऑस्ट्रेलिया ने मलेशिया, कोरिया ने कनाडा को हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2015 8:27 PM
इपोह (मलेशिया) : गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने 24वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के कडे मुकाबले में मेजबान मलेशिया को 3-2 से हराया जबकि दक्षिण कोरिया ने कनाडा को 3-1 से शिकस्त दी. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले दो क्वार्टर में गोल करने में नाकाम रही. टीम की ओर से पहला गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर […]
इपोह (मलेशिया) : गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने 24वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के कडे मुकाबले में मेजबान मलेशिया को 3-2 से हराया जबकि दक्षिण कोरिया ने कनाडा को 3-1 से शिकस्त दी. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले दो क्वार्टर में गोल करने में नाकाम रही. टीम की ओर से पहला गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर जेमी ड्वायेर ने 43वें मिनट में दागा. ड्वायेर ने 10 मिनट बाद एक और गोल किया जबकि टीम की ओर से 59वें मिनट में डाइलन वोदरस्पून ने तीसरा गोल दागा.
मेजबान टीम की ओर से फिरहान अशारी (57वें मिनट) और तेंग्कु अहमद (60वें मिनट) ने गोल दागे. दिन के पहले मैच में कनाडा ने 11वें मिनट में रिचर्ड हिल्ड्रेथ के गोल की मदद से बढ़त बनाकर कोरिया को चौंकाया. कोरिया ने हालांकि सियोंगक्यू किम (22वें मिनट), ह्युनवू नैम (27वें मिनट) और ज्योंगहुन जैंग (54वें मिनट) के गोलों की मदद से जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










