ज्यूरिख शतरंज : नकामूरा से हारकर दूसरे स्थान पर रहे आनंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2015 1:52 PM
ज्यूरिख : पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद अमेरिका के हिकारु नकामूरा से हारकर ज्यूरिख शतरंज क्लासिक में दूसरे स्थान पर रहे. रैपिड वर्ग के आखिरी चरण में नियमों में अचानक बदलाव के कारण आखिरी मुकाबला खेला गया. क्लासिकल गेम में नकामूरा को हरा चुके आनंद का टाइब्रेक स्कोर भी उनसे बेहतर था और […]
ज्यूरिख : पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद अमेरिका के हिकारु नकामूरा से हारकर ज्यूरिख शतरंज क्लासिक में दूसरे स्थान पर रहे. रैपिड वर्ग के आखिरी चरण में नियमों में अचानक बदलाव के कारण आखिरी मुकाबला खेला गया. क्लासिकल गेम में नकामूरा को हरा चुके आनंद का टाइब्रेक स्कोर भी उनसे बेहतर था और वह विजयी करार दिये जा सकते थे लेकिन अचानक आखिर में टाई रहने पर एक और मुकाबला स्पर्धा में जोड़ दिया गया.
आनंद इस मुकाबले के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थे और सफेद मोहरों से खेलते हुए लय हासिल करने के लिए जूझते रहे. नकामूरा के लिए यह इस साल दूसरी सबसे बड़ी जीत थी. उन्होंने हाल ही में जिब्राल्टर मास्टर्स भी जीता था.
आनंद ने दिन की शुरुआत पूरे एक अंक की बढ़त के साथ की थी लेकिन रैपिड दौर में नकामूरा और आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन के हाथों हार उन्हें महंगी पड़ी.
रैपिड वर्ग में हालांकि उन्होंने इटली के फेबियानो कारुआना को हराया और रुस के ब्लादीमिर क्रामनिक तथा सर्जेइ कर्जाकिन से ड्रा खेला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










