ज्यूरिख शतरंज चैलेंज : आनंद ने कारुआना से ड्रॉ खेला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2015 5:19 PM
ज्यूरिख : विश्वनाथन आनंद ने ज्यूरिख शतरंज चैलेंज के तीसरे दौर में इटली के फैबियानो कारुआना के साथ बाजी ड्रॉ खेली जिससे वह दूसरे स्थान पर खिसक गये हैं. पिछले दौर में आर्मेनिया के लेवोन एरोनियन के खिलाफ शानदार जीत के बाद आनंद के लिये कारुआना के खिलाफ बाजी उतार चढाव वाली रही जिसमें वह […]
ज्यूरिख : विश्वनाथन आनंद ने ज्यूरिख शतरंज चैलेंज के तीसरे दौर में इटली के फैबियानो कारुआना के साथ बाजी ड्रॉ खेली जिससे वह दूसरे स्थान पर खिसक गये हैं. पिछले दौर में आर्मेनिया के लेवोन एरोनियन के खिलाफ शानदार जीत के बाद आनंद के लिये कारुआना के खिलाफ बाजी उतार चढाव वाली रही जिसमें वह आखिर में अंक बांटने में सफल रहे.
इस बीच अमेरिका के हिकारु नकामुरा ने रुस के सर्गेई कार्जाकिन को हराकर एकल बढत हासिल कर ली है. इस दौरान नकामुरा विश्व रैंकिंग में 2800 रेटिंग का बैरियर पार करने वाले अमेरिका के पहले और दुनिया के दसवें खिलाड़ी बने. एरोनियन और रुस के व्लादीमीर क्रैमनिक के बीच एक अन्य बाजी ड्रॉ छूटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










