सानिया और पेस की ऑस्ट्रेलियन ओपन में अच्छी शुरुआत, दूसरे दौरे में पहुंचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2015 3:20 PM
मेलबर्न : लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए आज यहां क्रमश: पुरुष और महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बनायी. सानिया और चीनी ताइपै की उनकी जोडीदार सु वेई सीह ने अर्जेंटीना की मारिया इरिगोएन और स्विट्जरलैंड की रोमिना ओपरैंडी को केवल […]
मेलबर्न : लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए आज यहां क्रमश: पुरुष और महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बनायी. सानिया और चीनी ताइपै की उनकी जोडीदार सु वेई सीह ने अर्जेंटीना की मारिया इरिगोएन और स्विट्जरलैंड की रोमिना ओपरैंडी को केवल 48 मिनट में 6-2, 6-0 से शिकस्त दी.
सानिया और सीह की दूसरी वरीयता प्राप्त जोडी का अगला मुकाबला कनाडा की गैब्रिएला दाबरोवस्की और पोलैंड की एलिसिया रोसोलस्का की जोडी से होगा. पुरुष युगल में पेस और दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन की दसवीं वरीयता प्राप्त जोडी ने स्काट लिपस्की और राजीव राम की अमेरिकी जोडी को 6-4, 7-6 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया.
उनका अगला मुकाबला स्टीव जानसन और सैम क्वेरी की अमेरिकी जोडी तथा सिमोन बोलेली और फैबियो फोगनेनी की इतालवी जोडी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










