करार खत्म होने से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली : टैरी वॉल्श के इस्तीफे के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम के ऑस्ट्रेलियाई कोच नील हागुड ने भी भारतीय हॉकी से नाता तोड़ लिया है. हागुड ने हॉकी इंडिया के कोच पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है. हागुड का करार इस साल के आखिर में खत्म हो रहा है. ऑस्ट्रेलियाई कोच […]
नयी दिल्ली : टैरी वॉल्श के इस्तीफे के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम के ऑस्ट्रेलियाई कोच नील हागुड ने भी भारतीय हॉकी से नाता तोड़ लिया है. हागुड ने हॉकी इंडिया के कोच पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है. हागुड का करार इस साल के आखिर में खत्म हो रहा है. ऑस्ट्रेलियाई कोच ने करार के नवीनीकरण से इनकार किया है.
समझा जाता है कि हागुड अब मलेशियाई हॉकी टीम के कोच बनेंगे. हॉकी इंडिया के एक अधिकारी ने बताया , उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है. वह अपने करार का नवीनीकरण नहीं करना चाहते. दिसंबर में उनका अनुबंध खत्म हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




