धौनी की बल्लेबाजी देखकर मैं डर गया था : विराट कोहली

बेंगलुरू : अनहोनी को होनी करने की महेंद्र सिंह धौनी की कला से वाकिफ विराट कोहली ने स्वीकार किया कि रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल मैच में उनकी बल्लेबाजी देखकर तो वह ‘डर ‘ ही गए थे . धौनी ने 48 गेंद में नाबाद 84 रन बनाये . चेन्नई को […]
बेंगलुरू : अनहोनी को होनी करने की महेंद्र सिंह धौनी की कला से वाकिफ विराट कोहली ने स्वीकार किया कि रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल मैच में उनकी बल्लेबाजी देखकर तो वह ‘डर ‘ ही गए थे . धौनी ने 48 गेंद में नाबाद 84 रन बनाये . चेन्नई को आखिरी ओवर में 26 रन चाहिए थे और धौनी ने टीम को जीत तक पहुंचा ही दिया था लेकिन आखिरी गेंद पर रन आउट होने से टीम एक रन से हार गई .
कोहली ने मैच के बाद कहा ,‘‘ इतने कम अंतर से मैच जीतकर अच्छा लग रहा है . हम मामूली अंतर से हारे भी है . एमएस ने वही किया जिसमें वह माहिर है . हम सभी को डरा दिया था . आखिरी गेंद तक मुझे लगा नहीं था कि हम जीतेंगे . इतने जज्बात उमड़ रहे थे .’ कोहली ने युवा नवदीप सैनी की भी तारीफ की जो वनडे विश्व कप के लिए पांच स्टैंडबाय में से है .
उन्होंने कहा ,‘‘ चेन्नई जैसी टीम के खिलाफ उसने उम्दा प्रदर्शन किया . हमने 19वें ओवर तक अच्छी गेंदबाजी की थी . सैनी का यह पहला सत्र है और उसका प्रदर्शन काबिले तारीफ है .’ अभी भी प्लेआफ की आरसीबी की राह आसान नहीं है . उसे चारों मैच जीतने के अलावा बाकी मैचों में भी सकारात्मक नतीजों की उम्मीद करनी होगी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




