रेडलाइट इलाके में पकड़े गये जापानी खिलाड़ी एक साल के लिए निलंबित

Updated at : 29 Aug 2018 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
रेडलाइट इलाके में पकड़े गये जापानी खिलाड़ी एक साल के लिए निलंबित

तोक्यो : जापान के चार बास्केटबाल खिलाड़ियों को सेक्स के लिए यौन कर्मियों को पैसे देने के आरोप में एशियाई खेलों से निकाल दिया गया और उन्हें एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है. जापानी बास्केटबाल संघ के प्रमुख युको मित्सुया ने पत्रकारों को बताया कि खिलाड़ी एक साल तक किसी आधिकारिक टूर्नामेंट […]

विज्ञापन


तोक्यो :
जापान के चार बास्केटबाल खिलाड़ियों को सेक्स के लिए यौन कर्मियों को पैसे देने के आरोप में एशियाई खेलों से निकाल दिया गया और उन्हें एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है. जापानी बास्केटबाल संघ के प्रमुख युको मित्सुया ने पत्रकारों को बताया कि खिलाड़ी एक साल तक किसी आधिकारिक टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकेंगे . उन्होंने कहा कि उनकी इस हरकत से जापान की साख को ठेस पहुंची है .

इन खिलाड़ियों को अपनी टीम की जर्सी में जकार्ता के बदनाम रेडलाइट इलाके में पकड़ा गया था . उन्हें तुरंत स्वदेश भेज दिया गया . इन खिलाड़ियों को एक दलाल महिलाओं के साथ होटल ले गया लेकिन जापान के एक अखबार के रिपोर्टर ने उन्हें देखा और यह खबर छाप दी . तोक्यो ओलंपिक 2020 की तैयारी में जुटे जापान की इस घटना से काफी किरकिरी हुई है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola