#AsianGames2018 : तीरंदाजी के रोमांचक मुकाबले में भारत की महिलाओं ने जीता रजत, झारखंड को गर्व

जकार्ता : भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीमें आज पीला तमगा नहीं जीत सकी और 18वें एशियाई खेलों में महिला और पुरूष दोनों वर्ग में कोरिया से हारकर उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा. पुरूष वर्ग के फाइनल में चार सेट के बाद भारतीय पुरूष (अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी) टीम कोरिया से एक अंक […]
जकार्ता : भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीमें आज पीला तमगा नहीं जीत सकी और 18वें एशियाई खेलों में महिला और पुरूष दोनों वर्ग में कोरिया से हारकर उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा. पुरूष वर्ग के फाइनल में चार सेट के बाद भारतीय पुरूष (अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी) टीम कोरिया से एक अंक आगे थी लेकिन रिव्यू पर कोरिया ने एक अंक बना लिया . रिव्यू के बाद आखिरी सेट में कोरिया का एक नौ का स्कोर दस में बदल गया जिससे दोनों टीमों में 229 . 229 से टाई हो गया .
शूटआफ में कोरिया ने एक इनर 10 , एक 10 और एक नौ अंक बनाया. वहीं भारत ने दो दस और एक नौ का स्कोर किया. इससे पहले भारतीय महिला कम्पाउंड तीरंदाजी टीम फाइनल में दक्षिण कोरिया से हार गयी जिससे टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नाम की भारतीय टीम करीबी मुकाबले में कोरियाई टीम से 228-231 से हार गयी. मैच इतना रोमांचक था कि विजेता का फैसला आखिरी निशाने के बाद हुआ.
भारतीय टीम पहले सेट में 59-57 से आगे चल रही थी लेकिन कोरिया ने दूसरे सेट को 58-56 से अपने नाम किया. तीसरे सेट में दोनों टीमें 58-58 की बराबरी पर रही. तीन सेट के बाद दोनों टीमें बराबरी पर थी लेकिन अंतिम सेट में भारतीय निशानेबाज दबाव में आ गये जिसका फायदा कोरिया को मिला और उन्होंने सेट 58-55 से जीत कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




