ePaper

दुती चंद ने 100 मीटर रोमांचक दौड़ में भारत को दिलाया 20 साल बाद पदक, राष्ट्रीय रिकार्ड से चूकी

Updated at : 26 Aug 2018 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
दुती चंद ने 100 मीटर रोमांचक दौड़ में भारत को दिलाया 20 साल बाद पदक, राष्ट्रीय रिकार्ड से चूकी

जकार्ता : भारत की स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद ने रविवार को यहां 18वें एशियाई खेलों में महिला 100 मीटर दौड़ का रजत पदक जीता. जो देश का इन खेलों में 20 साल में पहला पदक है. सातवें नंबर की लेन में दौड़ रही दुती ने 11.32 सेकेंड का समय लिया जो 11 .29 सेकेंड […]

विज्ञापन

जकार्ता : भारत की स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद ने रविवार को यहां 18वें एशियाई खेलों में महिला 100 मीटर दौड़ का रजत पदक जीता. जो देश का इन खेलों में 20 साल में पहला पदक है. सातवें नंबर की लेन में दौड़ रही दुती ने 11.32 सेकेंड का समय लिया जो 11 .29 सेकेंड के उनके राष्ट्रीय रिकार्ड से मामूली रूप से कम है.

बहरीन की ओडियोंग एडिडियोंग ने करीबी मुकाबले में 11.30 सेकेंड के समय के साथ सोने का तमगा जीता जबकि चीन की वेई योंगली ने 11.33 सेकेंड के समय से कांस्य पदक हासिल किया.

ओड़िशा की 22 साल की दुती अपने पहले एशियाई खेलों में हिस्सा ले रही हैं. आईएएएफ ने 2014 में अपनी हाइपरएंड्रोगेनिजम नीति के तहत उन्हें निलंबित कर दिया था लेकिन उन्हें खेल पंचाट में अपील दायर की और इस मामले में जीत दर्ज करते हुए वापसी की.

इसे भी पढ़ें…

कोरिया को 5-3 से हराकर भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में

हाल में आईएएएफ के संशोधित नियम के तहत दुती हाइपरएंड्रोगेनिजम नीति के दायरे से बाहर रही जिससे उन्हें अपना करियर आगे बढ़ाने का मौका मिला. भारत ने एशियाई खेलों की 100 मीटर महिला दौड़ में पिछली बार 1998 में पदक जीता था जब रिचा मिस्त्री कांस्य पदक जीतने में सफल रही थी.

इसे भी पढ़ें…

हिमा दास ने 400 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ रजत जीता, अनस की भी ‘चांदी’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola