ePaper

जब यहां के राष्ट्रपति ने 65,000 लोगों के साथ किया ‘पोको पोको'' नृत्य

Updated at : 05 Aug 2018 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
जब यहां के राष्ट्रपति ने 65,000 लोगों के साथ किया ‘पोको पोको'' नृत्य

जकार्ता : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने एशियाई खेलों के प्रचार के लिए यहां लगभग 65,000 लोगों के साथ पारंपरिक ‘‘पोको पोको’ नृत्य कर विश्व रिकार्ड बनाने की कोशिश की. एशियाई खेलों का योजन 18 अगस्त से दो सितंबर तक इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेम्बैंग शहर में होगा लेकिन राष्ट्रपति को इस बात की […]

विज्ञापन

जकार्ता : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने एशियाई खेलों के प्रचार के लिए यहां लगभग 65,000 लोगों के साथ पारंपरिक ‘‘पोको पोको’ नृत्य कर विश्व रिकार्ड बनाने की कोशिश की.

एशियाई खेलों का योजन 18 अगस्त से दो सितंबर तक इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेम्बैंग शहर में होगा लेकिन राष्ट्रपति को इस बात की शिकायत है कि इन खेलों को लेकर देश में उत्साह और समर्थन की कमी है. लोगों के उत्साह को बढ़ाने और खेलों में समर्थन की मांग के लिए अधिकारियों ने ‘‘पोको पोको’ का सहारा लिया.

देश के झंडे की तरह लाल और सफेद रंग के परिधान में विडोडो ने अपनी पत्नी इरियाना और कई बड़े अधिकारियों के साथ यहां हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए लोगों के साथ नृत्य में हिस्सा लिया.आयोजकों को उम्मीद है कि इस बड़े आयोजन ने एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के पारंपरिक नृत्य करने का नया रिकार्ड बनाया है जिसमें लगभग 65,000 लोग शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola