ePaper

महिला हॉकी वर्ल्‍ड कप : भारत-इंग्लैंड पहला मुकाबला 1-1 से ड्रॉ

Updated at : 21 Jul 2018 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
महिला हॉकी वर्ल्‍ड कप : भारत-इंग्लैंड पहला मुकाबला 1-1 से ड्रॉ

लंदन : आखिरी क्षणों में डिफेंस के चरमराने का खामियाजा भारतीय हॉकी टीम को भुगतना पड़ा और 53वें मिनट तक एक गोल की बढ़त बनाये रखने के बाद महिला हॉकी विश्व कप के पहले मैच में उसे ओलंपिक चैम्पियन इंग्लैंड ने 1-1 से ड्रॉ पर रोका. विश्व रैकिंग में 10वें नंबर पर काबिज भारतीय हॉकी […]

विज्ञापन

लंदन : आखिरी क्षणों में डिफेंस के चरमराने का खामियाजा भारतीय हॉकी टीम को भुगतना पड़ा और 53वें मिनट तक एक गोल की बढ़त बनाये रखने के बाद महिला हॉकी विश्व कप के पहले मैच में उसे ओलंपिक चैम्पियन इंग्लैंड ने 1-1 से ड्रॉ पर रोका.

विश्व रैकिंग में 10वें नंबर पर काबिज भारतीय हॉकी टीम ने आठ साल बाद टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई किया है. पूल बी के पहले मुकाबले में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम से खेलते हुए भारत की शुरुआत काफी आक्रामक रही और 25वें मिनट में ही नेहा गोयल ने फील्ड गोल करके उसे बढत दिला दी.

भारत ने तीसरे क्वार्टर के अंत तक बढ़त बरकरार रखी लेकिन आखिरी क्वार्टर में इंग्लैंड ने जमकर हमले बोले. इसका फायदा 53वें मिनट में मिला जब लिली ओसले ने भारतीय डिफेंडरों को पूरी तरह चकमा देकर गोल कर दिया. भारत को अब 26 जुलाई को आयरलैंड से खेलना है.

* विश्वकप में 16 टीमें ले रही हैं हिस्‍सा

इस बार 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ दूसरा मौका है, जब टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं. इन 16 टीमों को चार पूल में बांटा गया है. टूर्नामेंट का फाइनल पांच अगस्त को होगा.

* आठ साल बाद वर्ल्‍डकप में पहुंचा भारत

पिछली बार भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. भारतीय महिलाएं आठ साल बाद इस टूर्नामेंट में खेल रही है. भारत सातवीं बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा है. 1974 से शुरू हुए टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पहले सीजन में ही रहा था. तब टीम चौथे नंबर तक पहुंची थी.

* हर ग्रुप की शीर्ष टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी

टूर्नामेंट में भाग ले रही 16 टीमों को चार पूल में बांटा गया है. हर पूल की टॉप टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे नंबर की टीम प्लेऑफ खेलेगी. प्लेऑफ में जीतनेवाली टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी. नीदरलैंड सबसे ज्यादा सात बार चैंपियन बन चुकी है. अर्जेंटीना, नीदरलैंड और जर्मनी सिर्फ तीन टीमें हैं, जिसने सभी वर्ल्ड कप खेले हैं. अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी की टीमों ने 2-2 बार खिताब जीते हैं. अब तक एशिया की टीम कभी चैंपियन नहीं बनी है.

* भारत के मैच

21 जुलाई – इंग्लैंड से, 26 जुलाई – आयरलैंड से, 29 जुलाई – अमेरिका से,

* हिस्सा लेनेवाली टीमें

चीन, इटली, अमेरिका, कोरिया, भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, अर्जेंटीना, स्पेन, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, नीदरलैंड, जापान, न्यूजीलैंड.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola