ePaper

राज्यसभा ने दी हिमा दास को स्‍वर्ण जीतने पर बधाई

Updated at : 19 Jul 2018 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यसभा ने दी हिमा दास को स्‍वर्ण जीतने पर बधाई

नयी दिल्ली : राज्यसभा ने गुरुवार को महिला धाविका हिमा दास को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी. हिमा दास ने 12 जुलाई को आईएएएफ विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की महिला 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था. वह विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं. सुबह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राज्यसभा ने गुरुवार को महिला धाविका हिमा दास को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी. हिमा दास ने 12 जुलाई को आईएएएफ विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की महिला 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था.

वह विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं. सुबह उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनकी उपलब्धि का जिक्र किया और सदन की ओर से उन्हें बधाई दी.

इसे भी पढ़ें…

हिमा दास ने रचा इतिहास, विश्व जूनियर एथलेटिक्स में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी

नायडू ने उम्मीद जतायी कि वह आगे भी इसी तरह की उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित करती रहेंगी. साथ ही वह लाखों उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगी.

इसे भी पढ़ें…

लोकसभा ने स्वर्ण पदक जीतने पर हिमा दास को बधाई दी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola