जोकोविच ने चौथे विंबलडन खिताब का जश्न घास खाकर मनाया

लंदन : नोवाक जोकोविच ने रविवार को यहां चौथे विंबलडन ग्रैंडस्लैम का जश्न सेंटर कोर्ट की घास की जुगाली कर मनाया. सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने केविन एंडरसन को 6-2, 6-2, 7-6 (7/3) से हराकर चौथा खिताब अपने नाम किया. इससे पहले वह 2011, 2014 और 2015 में ट्रॉफी जीत चुके हैं. उन्होंने खिताब जीतने के […]
लंदन : नोवाक जोकोविच ने रविवार को यहां चौथे विंबलडन ग्रैंडस्लैम का जश्न सेंटर कोर्ट की घास की जुगाली कर मनाया. सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने केविन एंडरसन को 6-2, 6-2, 7-6 (7/3) से हराकर चौथा खिताब अपने नाम किया. इससे पहले वह 2011, 2014 और 2015 में ट्रॉफी जीत चुके हैं.
उन्होंने खिताब जीतने के बाद कहा , यह घास सचमुच काफी स्वादिष्ट लगी. मैंने इस साल जश्न मनाने के लिये दोगुनी घास खायी. जोकोविच का सेंटर कोर्ट पर घास मुंह में डालना तब से विंबलडन परंपरा बन गयी है जब उन्होंने 2011 फाइनल में राफेल नडाल को हराकर सबसे पहले ऐसा किया था.
इसे भी पढ़ें…
जोकोविच चौथी बार बने विंबलडन चैंपियन, 13वीं ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी जीती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




