ePaper

कोस्टा रिका के एकोस्टा ईस्ट बंगाल के लिए खेलेंगे

Updated at : 12 Jul 2018 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
कोस्टा रिका के एकोस्टा ईस्ट बंगाल के लिए खेलेंगे

कोलकाता : ईस्ट बंगाल ने कोस्टा रिका के डिफेंडर जानी एकोस्टा जमोरा के साथ अनुबंध की घोषणा कीहै.एकोस्टा रूस में चल रहे मौजूदा विश्व कप में अपनी राष्ट्रीय टीम में शामिल थे. इस 34 साल के फुटबाॅलर ने कहा, ‘ईस्ट बंगाल भारत के सबसे बड़े क्लबों में से एक है, जिसकी काफी मजबूत विरासत है. […]

विज्ञापन

कोलकाता : ईस्ट बंगाल ने कोस्टा रिका के डिफेंडर जानी एकोस्टा जमोरा के साथ अनुबंध की घोषणा कीहै.एकोस्टा रूस में चल रहे मौजूदा विश्व कप में अपनी राष्ट्रीय टीम में शामिल थे. इस 34 साल के फुटबाॅलर ने कहा, ‘ईस्ट बंगाल भारत के सबसे बड़े क्लबों में से एक है, जिसकी काफी मजबूत विरासत है. मैं अपने नये क्लब के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं और भारतीय फुटबाॅल का हिस्सा बनना चाहता हूं.’

रूस में एकोस्टा अपनी टीम के लिए तीनों ग्रुप मैचों में खेले थे. उन्होंने 69 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कोस्टा रिका का प्रतिनिधित्व किया और दो गोल दागे. एकोस्टा ने वर्ष 2011 में 29 बरस की उम्र में अर्जेंटीना के खिलाफ मैत्री मैच में कोस्टा रिका के लिए पदार्पण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola