भारत ने एशियाई तीरंदाजी प्रतियोगिता में चार पदक जीते, तीसरे स्थान पर रहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2018 6:42 PM
ताइपे : भारत एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट स्टेज 3 में तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतकर यहां ईरान के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा. टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया पहले और मेजबान ताइवान दूसरे स्थान पर रहा. चक्रवातीय तूफान मारिया के आने की आशंका को देखते हुए टूर्नामेंट दो दिन में […]
ताइपे : भारत एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट स्टेज 3 में तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतकर यहां ईरान के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा. टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया पहले और मेजबान ताइवान दूसरे स्थान पर रहा.
चक्रवातीय तूफान मारिया के आने की आशंका को देखते हुए टूर्नामेंट दो दिन में खत्म हो गया और अंतिम दिन पुरुषों की रिकर्व टीम और कंपाउंड व्यक्तिगत श्रेणी में दिव्या धयाल ने दो रजत पदक जीते. शाम के सत्र में भारत की महिला रिकर्व टीम ने जापान को 6-2 से हराकर कांस्य जीता.
इसे भी पढ़ें…
खेल मंत्री राठौड़ ने बीमार तीरंदाज के लिए 5 लाख रुपये की मदद को मंजूरी दी
सोमवार दक्षिण कोरियाई टीम ने रिकर्व मिश्रित युगल में भारत के शुकमणि बाबरेकर और रिद्धि की जोड़ी को हराकर स्वर्ण जीता था. दक्षिण कोरिया की टीम ने शुकमणि बाबरेकर , धीरज बोम्मादेवरा और गोरा हो की पुरुष रिकर्व टीम को 5-1 से हराया.दिव्या को कंपाउंड व्यक्तिगत श्रेणी में स्थानीय खिलाड़ी तिंग तिंग वू से 144-141 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
इसे भी पढ़ें…
दीपा ने जिम्नास्टिक्स विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता, पीएम मोदी और खेल मंत्री ने बधाई दी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










