चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप जीता, विश्व कप के लिये किया क्वालीफाई

Published at :05 Nov 2017 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप जीता, विश्व कप के लिये किया क्वालीफाई

काकामिगाहारा (जापान) : भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां बेहद रोमांचक फाइनल में चीन को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर एशिया कप जीता और इसके साथ ही अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई किया. वैसे तो भारत ने अगले साल होने वाले महिला विश्व कप के लिये तभी […]

विज्ञापन

काकामिगाहारा (जापान) : भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां बेहद रोमांचक फाइनल में चीन को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर एशिया कप जीता और इसके साथ ही अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई किया. वैसे तो भारत ने अगले साल होने वाले महिला विश्व कप के लिये तभी क्वालीफाई कर लिया जब अफ्रीकी कप ऑफ नेशंस में दक्षिण अफ्रीका ने घाना को मात दी.

भारत ने 25वें मिनट में नवजोत कौर के गोल से बढ़त बनायी लेकिन चीन तियानतियान के 47वें मिनट में किये गये गोल से बराबरी करने में सफल रहा. इससे निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर था. भारतीय हॉकी के लिये यह एक महीने के अंदर दूसरी बड़ी सफलता है. पुरुष टीम ने भी पिछले महीने एशिया कप जीता था.

महिला टीम को अपने दूसरे एशिया कप के लिये लंबा इंतजार करना पड़ा. उसने इससे पहले 2004 में खिताब जीता था जब यह टूर्नामेंट नई दिल्ली में खेला गया था. उसने तब फाइनल में जापान को हराया था. दक्षिण कोरिया ने दिन के पहले मैच में जापान को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया.

भारत ने ग्रुप चरण में अपराजेय रहने के बाद क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान को और सेमीफाइनल में गत चैम्पियन जापान को हराया. कोच हरेंद्र सिंह की टीम ने ग्रुप चरण में सिंगापुर को 10-0 , चीन को 4-1 और मलेशिया को 2-0 से मात दी थी. भारतीय टीम इससे पहले 2009 में बैंकाक में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी जब उसे चीन ने 5-3 से शिकस्त दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola