ePaper

Winter Special Aloo-Gajar Tikki: सर्दियों में गरमा-गरम स्नैक्स खाना है पसंद, तो तैयार करें आलू-गाजर की टिक्की

Updated at : 06 Dec 2025 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
aloo gajar tikki

aloo gajar tikki ( AI Image)

Aloo-Gajar Tikki: सर्दियों में आप भी चाय के साथ झटपट तैयार होने वाले स्नैक्स को ढूंढ रहे हैं तो आलू-गाजर की टिक्की एक अच्छा ऑप्शन है. आइए जानते हैं आलू-गाजर की टिक्की बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Aloo-Gajar Tikki: सर्दियों के मौसम में अक्सर गर्म स्नैक्स खाने का मन करता है और लोग कई बार मार्केट से स्नैक्स खरीद कर लाते हैं. कई लोगों को मार्केट में मिलने वाले स्नैक्स पसंद नहीं आते हैं. ऐसे में बाजार से स्नैक्स लाने के बजाय घर पर ही झटपट से स्नैक्स को बना सकते हैं. ठंड के मौसम में आप गरमा-गरम आलू-गाजर की टिक्की को बना सकते हैं. इसे आप चाय के साथ सर्व करें. इस टिक्की को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. सुबह की भागदौड़ में आप आलू-गाजर की टिक्की को बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं. 

आलू-गाजर की टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आलू- 2 उबले हुए
  • गाजर- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • प्याज- 1
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • बेसन- 2 बड़े चम्मच
  • सूजी- 2 बड़े चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

आलू-गाजर की टिक्की को कैसे तैयार करें? 

  • आलू-गाजर की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप गाजर को धो लें और कद्दूकस कर लें. इसे आप एक बर्तन में डाल दें. इसमें आप उबले आलू को मैश करके डाल दें. अब बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट को डाल दें. इसके बाद आप नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला को भी डाल दें. 
  • अब आप इसमें बेसन और सूजी को भी मिला दें. धनिया पत्ती को डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. हाथों में तेल लगा लें. मिश्रण से छोटा सा हिस्सा लें और इसे गोल करके चिपटा कर लें.
  • अब तवा को गर्म करें. तेल को डालें और टिक्की को डालकर अच्छे से पका लें. जब ये पक जाए और क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे प्लेट में निकाल कर हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Paneer Nuggets Recipe: बच्चों को शाम में करें सरप्राइज, स्नैक्स में तैयार करें स्वादिष्ट पनीर नगेट्स

यह भी पढ़ें- Palak Tikki Recipe: छुट्टी के दिन तैयार करें स्पेशल स्नैक्स, बनाएं पालक टिक्की, स्वाद ऐसा कि बन जाएगा बच्चों का फेवरेट

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola