Palak Tikki Recipe: छुट्टी के दिन तैयार करें स्पेशल स्नैक्स, बनाएं पालक टिक्की, स्वाद ऐसा कि बन जाएगा बच्चों का फेवरेट

Updated:
विज्ञापन
palak tikki

palak tikki ( AI Image)

Palak Tikki Recipe: छुट्टी के दिन अक्सर कुछ टेस्टी स्नैक्स खाने का मन करता है. आप भी कुछ ऐसी रेसिपी बनाना चाह रहे हैं जिसका स्वाद लाजवाब हो तो आप पालक टिक्की को बना सकते हैं. आइए जानते हैं पालक टिक्की बनाने का तरीका.

विज्ञापन

Palak Tikki Recipe: काम करने के बाद जब छुट्टी का दिन आता है तो लोग आराम करना पसंद करते हैं. छुट्टी के दिन अक्सर लोग सुबह में देर से उठते हैं. बच्चे भी कुछ स्पेशल बनाने की डिमांड करते हैं. छुट्टी के दिन आराम से बैठकर स्नैक्स खाने का मजा ही कुछ और होता है. ऐसे में आप स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं तो आप पालक टिक्की को बना सकते हैं. ठंड के मौसम में पालक टिक्की को आप जरूर बनाएं. इसे आप टमाटर चटनी या धनिया की चटनी के साथ परोस सकते हैं. 

पालक टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक- 2 कप
  • प्याज- 1 
  • बेसन- 1 कप 
  • आलू- 2-3 उबले हुए
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • नमक- स्वादानुसार 
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच 
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार

पालक टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • पालक टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्ते को अच्छे से धोकर साफ कर लें. पालक के पत्ते को बारीक काट लें. 
  • एक बर्तन में आप बेसन को लें और इसमें आप उबले हुए आलू को कद्दूकस करके डाल दें. इसमें आप कटी हुई पालक, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, धनिया पत्ती और लहसुन को डालें.
  • इसके बाद आप नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला को मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. थोड़ा पानी डालकर इसे गूंथ लें. 
  • टिक्की तैयार करने के लिए तवा को गर्म करें.
  • आप हाथों में थोड़ा सा तेल लगा लें और मिश्रण से आप छोटा सा हिस्सा लें और इसे गोल करके चिपटा कर लें. तवे पर तेल डालें. फिर टिक्की को तवे पर डालकर सुनहरा होने तक सेंक लें. जब ये पक जाए तब आप इसे प्लेट में निकाल लें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola