Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

मुरमुरा उपमा ( AI Image)

Murmura Upma Recipe: मुरमुरा से अगर आप कुछ बनाने की सोच रहे हैं तो आप मुरमुरा उपमा बना सकते हैं. ये एक हल्का नाश्ता है जिसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं इसे बनाने की विधि.

विज्ञापन

Murmura Upma Recipe: अगर आप कुछ हल्का और जल्दी तैयार होने वाला नाश्ता चाहते हैं, तो मुरमुरा उपमा आपके लिए परफेक्ट है. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और आप इसे कम चीजों से आसानी से बना सकते हैं. मुरमुरा उपमा बनाना बहुत आसान है और यह मिनटों में तैयार हो जाता है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से मुरमुरा उपमा बनाने की आसान विधि. 

मुरमुरा उपमा बनाने के लिए सामग्री (Murmura Upma Recipe)

  • मुरमुरा- 2 कप
  • तेल- 2 चम्मच
  • राई- आधा चम्मच 
  • भुना चना दाल पाउडर- 2 चम्मच
  • मूंगफली – 2 चम्मच
  • चना दाल- एक चम्मच 
  • उड़द दाल- एक चम्मच
  • करी पत्ता – 8–10 पत्ते
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • टमाटर- एक बारीक कटा हुआ
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 1 चम्मच जीरा- एक चम्मच 
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

यह भी पढ़ें- Chana Dal Tadka: घर पर बनाएं लाजवाब चना दाल तड़का, स्वाद में बेमिसाल और बनाने में आसान

मुरमुरा उपमा बनाने की विधि

  • मुरमुरा उपमा के लिए आप मुरमुरे को पानी में भिगो दें. पानी को अच्छे से छान लें. अब एक कड़ाही में तेल को गर्म करें. आप मूंगफली को फ्राई कर लें. अब आप इसमें राई, चना दाल, उड़द दाल और करी पत्ता डालें. जब राई चटकने लगे और दाल ब्राउन रंग का हो जाए तब आप हरी मिर्च और अदरक को डालें.
  • अब प्याज डालकर इसे सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. अब इसमें आप हरी मिर्च को डालें और टमाटर डालकर पकाएं.
  • अब इसमें आप मुरमुरा डालें और अच्छे से मिलाएं. अब इसमें आप स्वादानुसार नमक और मूंगफली को डालें और कुछ देर तक पका लें. अब आप इसमें भुने हुए चने दाल का पाउडर को मिक्स करें. हरा धनिया से गार्निश करें. आप इसमें नींबू के रस को भी मिक्स कर दें. मुरमुरा उपमा तैयार है. इसे नाश्ते में या स्नैक टाइम पर सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Dry Garlic Chutney: मिनटों में तैयार करें ये तीखी और मजेदार लहसुन की सूखी चटनी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola