Chana Dal Tadka: घर पर बनाएं लाजवाब चना दाल तड़का, स्वाद में बेमिसाल और बनाने में आसान

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

chana dal tadka ( AI Image)

Chana Dal Tadka: चना दाल तड़का एक ऐसी रेसिपी है जिसका स्वाद लाजवाब होता है. ये सिंपल सी रेसिपी खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

विज्ञापन

Chana Dal Tadka: दाल का खाने में एक अहम रोल होता है. आमतौर पर दाल को हर दिन बनाया जाता है. इसका सेवन आप रोटी या चावल के साथ करते हैं. घरों में कई तरह की दाल को बनाया जाता है. लेकिन, क्या आपने कभी चना दाल तड़का को ट्राई किया है. इसकी खास बात है इसका अनोखा स्वाद जो खाने के स्वाद को दोगुना बना देता है. अगर आप रोज के खाने में थोड़ा सा ट्विस्ट और स्वाद को बढ़ाना चाहते हैं, तो चना दाल तड़का एक बेहतरीन ऑप्शन है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी. 

चना दाल तड़का बनाने के लिए सामग्री 

  • चना दाल- 1 कप
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी या तेल- 2 बड़े चम्मच
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • हींग- चुटकीभर
  • कटा हुआ प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटी चम्मच
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ 

यह भी पढ़ें- Moong Dal Tikki: मूंग दाल टिक्की बनाएं, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे

चना दाल तड़का बनाने की विधि (Chana Dal Tadka Recipe)

  • चना दाल तड़का बनाने के लिए आप चना दाल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दें.
  • अब आप कुकर में दाल, हल्दी और नमक को डाल दें. अब आप इसमें पानी डालें और 3-4 सीटी आने तक इसे पका लें. 
  • अब एक कड़ाही में घी को गरम करें. अब इसमें आप जीरा डालें. इसमें आप सूखी लाल मिर्च और हींग को डालें. इसमें आप प्याज को डालें और इसे फ्राई करें. इसमें आप अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर कुछ देर तक भुने.
  • अब इसमें कटे टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं. अब आप इसमें धनिया पाउडर को मिक्स करें. इसमें लाल मिर्च पाउडर को डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें. इसमें आप गरम मसाला को मिला दें. उबली हुई चना दाल को इस तड़के में डालें और कुछ देर तक धीमी आंच पर पकाएं. इसके ऊपर हरा धनिया डालें. आपका दाल तड़का तैयार है आप इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Milk Powder Barfi: रक्षाबंधन के मौके को बनाएं खास, भाई के लिए हाथों से तैयार करें मिल्क बर्फी

यह भी पढ़ें- Dry Garlic Chutney: मिनटों में तैयार करें ये तीखी और मजेदार लहसुन की सूखी चटनी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola