Moong Dal Tikki: मूंग दाल टिक्की बनाएं, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

moong dal tikki ( AI image)

Moong Dal Tikki: मूंग दाल से अपने कई चीजों को ट्राई किया होगा. इससे मूंग दाल हलवा, मूंग से बनी दाल का सेवन आमतौर पर होता है पर क्या आपने मूंग दाल टिक्की को ट्राई किया है. ये टिक्की खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है.

विज्ञापन

Moong Dal Tikki: आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वाद में लाजवाब हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद है, तो मूंग की टिक्की आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. ये टिक्की न केवल टेस्टी होती है बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. अगर आप भी स्नैक्स में कुछ अलग बनाने की सोच रहे हैं तो आप मूंग दाल की टिक्की को जरूर बनाएं.इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. आइए जानते हैं मूंग दाल टिक्की बनाने की आसान विधि इस आर्टिकल के माध्यम से.

मूंग दाल टिक्की के लिए सामग्री 

  • मूंग दाल पीली – 1 कप
  • अदरक –  एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
  • प्याज- 1
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • आमचूर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वाद अनुसार
  • तेल

यह भी पढ़ें- Potato Nuggets: झटपट बनाएं बच्चों का फेवरेट स्नैक, तैयार करें क्रिस्पी और टेस्टी आलू नगेट्स

मूंग दाल टिक्की बनाने की विधि ( Moong Dal Tikki Recipe)

  • मूंग दाल टिक्की बनाने के लिए मूंग दाल को पानी में कुछ घंटे के लिए भिगो दें. अब भीगी हुई मूंग दाल को पानी छानकर मिक्सर में दरदरा पीस लें.आप एक बाउल में पीसी हुई दाल को डालें.
  • इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ प्याज, हरा धनिया को मिक्स करें.अब आप इसमें धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. इसमें थोड़ा सा गरम मसाला भी डाल दें.
  • अब एक तवे को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल डालें. तैयार किए हुए मिश्रण से टिक्की बनाएं और तवे के ऊपर सेंके.थोड़ा तेल डालकर टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी होने तक सेंक लें. इस टिक्की को आप हरी चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Milk Powder Barfi: रक्षाबंधन के मौके को बनाएं खास, भाई के लिए हाथों से तैयार करें मिल्क बर्फी

यह भी पढ़ें- Dry Garlic Chutney: मिनटों में तैयार करें ये तीखी और मजेदार लहसुन की सूखी चटनी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola