Potato Nuggets: झटपट बनाएं बच्चों का फेवरेट स्नैक, तैयार करें क्रिस्पी और टेस्टी आलू नगेट्स

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

potato nuggets ( AI Image)

Potato Nuggets: शाम की हल्की भूख हो या फिर बच्चों के लिए स्पेशल स्नैक कुछ ऐसा होना चाहिए जो झटपट बन जाए और सबको पसंद भी आए. सभी को पसंद आने वाला पोटैटो नगेट्स को आप तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Potato Nuggets: बच्चे अक्सर कुछ अलग और टेस्टी खाने की मांग करते हैं. अगर आप भी बच्चों के लिए स्नैक्स में कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो आप आलू नगेट्स बना सकते हैं. ये झटपट और स्वादिष्ट स्नैक्स बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आएगा. ये रेसिपी बेहद आसान है. कम चीजों की मदद से आप आसानी से ये क्रिस्पी और टेस्टी पोटैटो नगेट्स स्नैक्स तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि. 

आलू नगेट्स बनाने के लिए सामग्री 

  • उबले हुए आलू- 3
  • ब्रेड क्रम्ब्स- 1 कप
  • कॉर्नफ्लोर- 2 चम्मच
  • चिली फ्लेक्स- एक चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • चीज- 2 चम्मच कद्दूकस की हुई
  • तेल
  • अदरक का पेस्ट- आधा छोटा चम्मच 
  • लहसुन का पेस्ट- आधा छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें- Dry Garlic Chutney: मिनटों में तैयार करें ये तीखी और मजेदार लहसुन की सूखी चटनी

आलू नगेट्स बनाने की विधि 

  • आलू नगेट्स बनाने के लिए सबसे पहले आप उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें. अब आलू में आप एक चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, नमक, धनिया पत्ती और कद्दूकस किया हुआ चीज को डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूद डो तैयार कर लें.
  • अब तैयार किए हुए मिश्रण से छोटे-छोटे गोले लें और इसए लंबे शेप में रोल बना लें. अब कॉर्नफ्लोर में आप पानी डालकर एक घोल को तैयार कर लें. एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स को निकाल कर रख लें. तैयार किये हुए नगेट्स को आप कॉर्नफ्लोर के घोल में डालें फिर ब्रेड क्रम्ब्स से कोट करें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल को गर्म करें और नगेट्स को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक फ्राई करें. जब ये अच्छे से पक जाए तब आप इसे एक प्लेट में निकाल लें.
  • आलू नगेट्स को टोमैटो केचप या ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Milk Powder Barfi: रक्षाबंधन के मौके को बनाएं खास, भाई के लिए हाथों से तैयार करें मिल्क बर्फी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola