Milk Powder Barfi: रक्षाबंधन के मौके को बनाएं स्पेशल, भाई के लिए हाथों से तैयार करें मिल्क बर्फी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 08 Aug 2025 2:15 PM
milk powder barfi ( AI Image)
Milk Powder Barfi: रक्षाबंधन के मौके पर मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो आप मिल्क पाउडर बर्फी को बना सकते हैं. इस बर्फी से इस बार राखी को बनाएं स्पेशल और भाई का मुहं मीठा कराएं होममेड मिठाई के साथ
Milk Powder Barfi, Raksha Bandhan Sweet Recipe: रक्षाबंधन यानी राखी का त्योहार अब कुछ ही दिनों में आने वाला है. भाई और बहन के प्यार का प्रतीक ये त्योहार हर साल मनाया जाता है. कोई भी पर्व या त्योहार मीठे के बिना अधूरा है. रक्षा बंधन का त्योहार एक खास मौका होता है और इस मौके पर मीठा जरूर होता है. इस राखी पर आप अपने हाथों से मीठा तैयार करें. आप कम समय में और आसानी से मिल्क पाउडर से बर्फी को तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी बनाने की विधि.
मिल्क पाउडर बर्फी बनाने के लिए सामग्री
- मिल्क पाउडर- 2 कप
- चीनी- स्वादानुसार
- घी- 3 बड़े चम्मच
- दूध- एक कप
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- बादाम- बारीक कटा हुआ 2 चम्मच
- काजू- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
यह भी पढ़ें- Mawa Barfi: रक्षा बंधन के त्योहार में घोलें मिठास, तैयार करें ये मावा बर्फी
मिल्क पाउडर बर्फी बनाने की विधि (Milk Powder Barfi Recipe)
- राखी के मौके पर मिल्क पाउडर बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन या कड़ाही को लें और उसमें घी डालकर हल्का गर्म करें.
- अब इसमें आप दूध को मिक्स करें. इसके बाद मिल्क पाउडर डालें और इसे कम आंच पर लगातार चलाते रहें. थोड़ी देर चलाने के बाद मिश्रण गाढ़ा होने लग जाएगा. जब ये डो के शेप में बन जाए और थोड़ा टाइट हो जाए तो आप इसमें अब इलायची पाउडर और आधे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें.
- अब आप इसमें चीनी को मिक्स करें. जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे और हल्का गाढ़ा हो जाए तब आप इसे निकाल लें. अब आप एक प्लेट या ट्रे को लें और इसमें घी को ग्रीस करें. तैयार किए हुए मिश्रण को आप ट्रे में फैला दें. इसके ऊपर से बचे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का दबाएं. इसे आप 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें. जब ये ठंडा हो जाए तब आप इसे बर्फी के शेप में काट लें.
यह भी पढ़ें- Sawan Special Sabudane Appe: साबूदाना से बनाएं कुछ हटके, सावन में तैयार करें स्वाद से भरपूर ये रेसिपी
यह भी पढ़ें- Moong Dal Chips: अब चाय के साथ मिलेगा कुरकुरे स्वाद का मजा, बनाएं मूंग दाल चिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










