Paneer Nuggets Recipe: बच्चों को शाम में करें सरप्राइज, स्नैक्स में तैयार करें स्वादिष्ट पनीर नगेट्स

Updated:
विज्ञापन
paneer nuggets

paneer nuggets ( AI Image)

Paneer Nuggets Recipe: बच्चों को खुश करने के लिए शाम में स्पेशल स्नैक्स बनाना चाहते हैं तो पनीर नगेट्स को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं पनीर नगेट्स की रेसिपी.

विज्ञापन

Paneer Nuggets Recipe: शाम के वक्त में आप भी बच्चों को सरप्राइज देना चाहते हैं तो स्नैक्स में कुछ स्पेशल बनाकर दे सकते हैं. पूरे दिन स्कूल से थककर आने के बाद बच्चे भी कुछ टेस्टी स्नैक्स खाने की डिमांड करते हैं. ऐसे में आप बच्चों के लिए पनीर नगेट्स को बना सकते हैं. बच्चे भी ये सरप्राइज देखकर खुश हो जाएंगे. इस रेसिपी को आप कम टाइम में तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पनीर नगेट्स बनाने का आसान तरीका. 

पनीर नगेट्स बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पनीर- 2 कप टुकड़ों में कटा हुआ
  • मैदा- 2 बड़े चम्मच 
  • ब्रेड क्रम्ब्स- 1 कप
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

पनीर नगेट्स को कैसे तैयार करें?

  • पनीर नगेट्स तैयार करने के लिए आप एक बर्तन में पनीर के टुकड़ों को डाल दें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक, काली मिर्च पाउडर और बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को डाल दें. इसके बाद आप नींबू का रस डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. इसे आप ढककर कुछ देर के लिए रख दें. 
  • अब आप एक छोटे कटोरे में मैदा को लें और इसमें लाल मिर्च पाउडर को मिला दें. थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें. एक प्लेट में आप ब्रेड क्रम्ब्स को निकाल कर रख लें. 
  • पनीर नगेट्स बनाने के लिए आप एक कड़ाही में तेल को गर्म करें. अब आप पनीर के टुकड़ों को मैदा के घोल में डुबो दें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट दें. इसे आप तेल में डालकर क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. गरमा-गरम पनीर नगेट्स को आप टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Palak Tikki Recipe: छुट्टी के दिन तैयार करें स्पेशल स्नैक्स, बनाएं पालक टिक्की, स्वाद ऐसा कि बन जाएगा बच्चों का फेवरेट

यह भी पढ़ें- Besan-Gond Laddu Recipe: सर्दियों में मीठा खाने का है मन, तो घर पर तैयार करें बेसन-गोंद लड्डू

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola