सर्दियों में बनाएं गरमा-गरम चना दाल पालक पराठा, खाकर आएगा मजा 

Published by : Priya Gupta Updated At : 18 Feb 2026 8:03 AM

विज्ञापन

चना दाल पालक पराठा (AI IMAGE)

Chana Dal Palak Paratha: पराठा खाना पसंद है तो इस आर्टिकल की रेसिपी से आप चना दाल पालक पराठा तैयार कर सकते हैं. आइए बताते हैं आपको बनाने की विधि.

विज्ञापन

Chana Dal Palak Paratha: सर्दियों में गरमा-गरम खाने का मजा ही कुछ और है. ऐसे में नाश्ते के टाइम गरमा-गरम पराठे मिल जाए तो और भी मजा आ जाता है. अगर आप भी नाश्ते में पराठे बनाने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार आप चना दाल पालक पराठा तैयार कर सकते हैं. 

 चना दाल पालक पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • उबली हुई चना दाल – 1 कप
  • पालक (बारीक कटी हुई) – 1 कप
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • तेल – जरूरत अनुसार 
  • पानी – जरूरत अनुसार 

चना दाल पालक पराठा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप उबली हुई चना दाल को हल्का सा मैश करें. अब इसमें बारीक कटी पालक, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • अब गेहूं के आटे में थोड़ा नमक मिलाकर धीरे-धीरे पानी डालें और नरम, मुलायम आटा गूंथ लें, फिर इसे ढककर लगभग 10 मिनट के लिए रख दें जिससे आटा सेट हो जाए. 
  • अब तैयार आटे से छोटी लोई बनाएं और हल्का सा बेलें, अब इसके बीच में चना-पालक का भरावन रखें और चारों तरफ से किनारे उठाकर अच्छी तरह बंद कर दें.  
  • भरी हुई लोई को हल्के हाथ से गोल पराठे के आकार में बेलें, ध्यान रखें ज्यादा दबाएं नहीं, जिससे पराठा फटे नहीं और अंदर की स्टफिंग एक जैसी रहे. 
  • अब तवे को गर्म करें, इसमें हल्का तेल लगाकर पराठा डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. तैयार हुए गरमा-गरम पराठे को एक प्लेट में निकालकर दही, चटनी या अचार के साथ परोसें और स्वाद का आनंद लें. 

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

यह भी पढ़ें: How To Make Perfect Gol Roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola