भारत ने एशिया कप हॉकी के पहले मैच में जापान को 5-1 से रौंदा

ढाका : खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए आज यहां जापान को 5-1 से हराकर दसवें पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की. नये कोच मारिन शूअर्ड के पद संभालने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे भारत ने हर क्वार्टर में एक गोल जरूर किया. तीसरे क्वार्टर में […]
ढाका : खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए आज यहां जापान को 5-1 से हराकर दसवें पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की. नये कोच मारिन शूअर्ड के पद संभालने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे भारत ने हर क्वार्टर में एक गोल जरूर किया.
तीसरे क्वार्टर में उसने दो गोल दागे. जापान के पास उसके हमलों का कोई जवाब नहीं था. भारत की तरफ से एस वी सुनील (तीसरे मिनट), ललित उपाध्याय (22वें मिनट), रमनदीप सिंह (33वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (35वें और 48वें मिनट) ने गोल किये. जापान की तरफ से एकमात्र गोल केंजी किताजातो ने चौथे मिनट में किया. विश्व में छठे नंबर के भारत ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




