#INDvUSA LIVE : फीफा U-17 WC का रंगारंग आगाज, PM मोदी ने युवा खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Published at :06 Oct 2017 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
#INDvUSA LIVE : फीफा U-17 WC का रंगारंग आगाज, PM मोदी ने युवा खिलाड़ियों को किया सम्मानित

नयी दिल्ली : फीफा अंडर-17 विश्व कप का रंगारंग आगाज हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौर ने फीफा विश्वकप का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया. मोदी ने जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में भारत और अमरिका के खिलाडियों से हाथ मिलाया. फीफा अंडर-17 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फीफा अंडर-17 विश्व कप का रंगारंग आगाज हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौर ने फीफा विश्वकप का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया. मोदी ने जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में भारत और अमरिका के खिलाडियों से हाथ मिलाया.

फीफा अंडर-17 विश्व कप में आज अमेरिका और भारत की टीम आमने-सामने है. भारत की निगाहें आज के मैच में परिणाम की चिंता किये बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जरुरी अनुभव हासिल करने पर लगी है. टीम इंडिया की अगुआई मणिपुरी मिडफील्डर अमरजीत सिंह कियाम कर रहे हैं. उनकी अगुआई में टीम इंडिया फीफा टूर्नामेंट में शिरकत करने की उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय टीम बन गयी है.

अभी तक बाईचुंग भूटिया, आई एम विजयन और सुनील छेत्री जैसे भारतीय महान फुटबॉलर के हिस्से में ये उपलब्धि नहीं आ सकी है. साठ से ज्यादा वर्ष पहले भारत ने उरुग्वे (जब यह आमंत्रण टूर्नामेंट होता था) में 1950 विश्व कप में भाग लेने के निमंत्रण पर जूते पहनकर हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था. उसके बाद यह अंडर-17 टीम विश्व कप में भाग लेने वाली पहली टीम बन गयी है.

भारत पहली बार किसी फीफा विश्व कप की मेजबानी कर रहा है, जिसकी बदौलत उसे इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का मौका मिला जिसके 52 मैचों का आयोजन शुक्रवार से 28 अक्तूबर तक यहां दिल्ली समेत मुंबई, कोच्चि, गोवा, गुवाहाटी और कोलकाता में किया जायेगा. चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और संयुक्त अरब अमीरात के बाद भारत पांचवां एशियाई देश है जो 1985 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है.

अमेरिका, कोलंबिया और दो बार की चैम्पियन घाना के साथ कठिन ग्रुप ए में शामिल भारतीय टीम को निश्चित रुप से 24 टीमों के टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने के दावेदार के रुप में नहीं देखा जा रहा है लेकिन टीम के खिलाड़ी जोश से भरे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिये बेताब हैं. इसमें अमेरिकी टीम प्रबल दावेदार है जिसके ज्यादातर खिलाड़ी मेजर लीग सॉकर की युवा टीम में खेल चुके हैं और कुछ तो शीर्ष यूरोपीय क्लबों के लिये खेलने के लिये तैयार हैं.

टीम के मुख्य कोच लुई नोर्टन डि माटोस को खिलाडियों के साथ तैयारी के लिये केवल आठ महीने का समय मिला है लेकिन उन्हें अपने खिलाडियों पर अच्छा प्रदर्शन करने का पूरा भरोसा है, हालांकि वह भी मानते हैं कि अगर टीम किसी भी लीग मैच में नहीं हारती और ड्रा भी हासिल कर लेती है तो यह भी उनके लिये अच्छा परिणाम होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola