ePaper

फुटबॉल विश्व कप 2018 के लिए जर्मनी और इंग्लैंड की टीम ने क्वालीफाई किया

Updated at : 06 Oct 2017 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल विश्व कप 2018 के लिए जर्मनी और इंग्लैंड की टीम ने क्वालीफाई किया

पेरिस : मौजूदा चैंपियन जर्मनी ने उत्तरी आयरलैंड पर 3-1 से जीत दर्ज करके रुस में अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप में जगह बनायी, जबकि इंग्लैंड भी स्लोवेनिया को 1-0 से हराकर क्वालीफाई करने में सफल रहा. बेलफास्ट में खेले गये मैच में जर्मनी की तरफ से सेबेस्टियन रुडी और सैंड्रो वैगनर ने […]

विज्ञापन

पेरिस : मौजूदा चैंपियन जर्मनी ने उत्तरी आयरलैंड पर 3-1 से जीत दर्ज करके रुस में अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप में जगह बनायी, जबकि इंग्लैंड भी स्लोवेनिया को 1-0 से हराकर क्वालीफाई करने में सफल रहा. बेलफास्ट में खेले गये मैच में जर्मनी की तरफ से सेबेस्टियन रुडी और सैंड्रो वैगनर ने पहले हाफ में गोल किये जगिक जोशुआ किमिच ने मैच के अंतिम क्षणों में तीसरा गोल दागा.

इस तरह से जोचिम लियु की टीम यूरोपीय क्वालीफाईंग ग्रुप सी में नौ में से सभी नौ मैच जीतने में सफल रही. चार बार का विश्व चैंपियन विश्व कप क्वालीफायर्स में विदेशी सरजमीं पर अपना अजेय रिकार्ड भी बरकरार रखने में सफल रहा. उसका यह रिकार्ड 1934 से लेकर अब तक 47 मैच तक पहुंच गया है. उत्तरी आयरलैंड की तरफ से एकमात्र गोल जोश मेगनिस ने किया. वह अभी अगले महीने के प्लेआफ के जरिये क्वालीफाई करने की दौड़ में बना हुआ है. उसकी टीम आखिरी बार 1986 में विश्व कप में खेली थी.

उधर वेम्बले में खेले गये मैच में हैरी केन ने गोल करने की अपनी फार्म जारी रखी और 94वें मिनट में विजयी गोल दागकर इंग्लैंड को स्लोवेनिया पर जीत दिलायी. जब इंग्लैंड की टीम गोल करने के लिये बेताब दिख रही थी तब केन ने काइल वाकर के क्रास पर गोल दागा जो उनका क्लब और देश की तरफ से पिछले नौ मैचों में 14वां गोल है. इंग्लैंड ने इस तरह से लगातार छठी बार विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola