फ्रेंच ओपन : सानिया-डोडिग को हराकर बोपन्ना-गैब्रिएला सेमीफाइनल में

Published at :06 Jun 2017 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन : सानिया-डोडिग को हराकर बोपन्ना-गैब्रिएला सेमीफाइनल में

पेरिस : रोहन बोपन्ना और कनाडा की उनकी जोड़ीदार गैब्रिएला दाब्रोवस्की ने सानिया मिर्जा और इवान डोडिग को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में जगह बनाई. बोपन्ना और गैब्रिएला की सातवीं वरीय जोड़ी ने 52 मिनट चले क्वार्टर फाइनल में सानिया और डोडिग की दूसरी वरीय जोडी […]

विज्ञापन

पेरिस : रोहन बोपन्ना और कनाडा की उनकी जोड़ीदार गैब्रिएला दाब्रोवस्की ने सानिया मिर्जा और इवान डोडिग को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में जगह बनाई. बोपन्ना और गैब्रिएला की सातवीं वरीय जोड़ी ने 52 मिनट चले क्वार्टर फाइनल में सानिया और डोडिग की दूसरी वरीय जोडी को 6-3 6-4 से हराया.

इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में अब सिर्फ एकमात्र भारतीय बोपन्ना की ही चुनौती बरकरार है. बोपन्ना भी पुरुष युगल से बाहर हो चुके हैं. हार के साथ प्रतियोगिता में सानिया की चुनौती समाप्त हो गई. सानिया और कजाखस्तान की उनकी जोड़ीदार यारोस्लाव श्वेदोवा महिला युगल के पहले दौर में ही हार गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola