वानखेड़े में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें की पिच से किसको मिलेगी मदद
Published by : Shubhra Laxmi Updated At : 29 Mar 2026 10:38 AM
मुंबई बनाम कोलकाता महामुकाबला, जानें आज की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल
MI vs KKR: आईपीएल 2026 के महामुकाबले में आज (29 मार्च) के मैच वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा. इस मुकाबले में पिच से बल्लेबाज या गेंदबाज किसको मिलेगी मदद और मौसम का कैसा होगा मिजाज, जानें सभी अपडेट.
MI vs KKR: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें आमने-सामने होंगी. वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अपनी घरेलू पिच पर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी, वहीं अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम उन्हें कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है. तो चलिए जानते हैं आज वानखेड़े की पिच का मिजाज कैसा रहेगा और क्या मौसम खेल में कोई बाधा डालेगा.
वानखेड़े की पिच रिपोर्ट
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से बल्लेबाजों का स्वर्ग रहा है. यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जो बल्लेबाजों को अच्छा बाउंस और स्पीड देती है. छोटी बाउंड्री होने के कारण यहां चौकों-छक्कों की बरसात होना तय है. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच बैटिंग के लिए और आसान हो जाएगी. टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. इसके पीछे की मुख्य वजह रात में गिरने वाली ओस है.
कैसा रहेगा मौसम का हाल?
क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि आज मुंबई का मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. आसमान में बादल नहीं होंगे और बारिश की संभावना ना के बराबर है. शाम के समय तापमान 27°C से 28°C के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे खिलाड़ियों को उमस का सामना करना पड़ सकता है. कुल मिलाकर, फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा.
मैदान पर दबदबा
आईपीएल के रिकॉर्ड की बात करें तो वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का पलड़ा हमेशा भारी रहता है. दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों पर नजर डालें तो मुंबई ने 33 में से 23 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को सिर्फ 10 मैचों में ही सफलता मिली है. रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे सितारों से सजी मुंबई की टीम अपने घर में बेहद खतरनाक साबित होती है. दूसरी तरफ, केकेआर भी इस बार कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह जैसे फिनिशर्स के दम पर इस इतिहास को बदलने की पूरी कोशिश करेगी.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: क्या जसप्रीत बुमराह मिस करेंगे KKR के खिलाफ पहला मुकाबला, रिपोर्ट में दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










