आरसीबी-केकेआर मैच के दौरान मैदान में घुसा विराट फैन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

कोहली फैन मैच के दौरान सुरक्षा तोड़ते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

13 मई, बुधवार को खेले गए मुकाबले में RCB ने KKR को 6 विकेट से हरा दिया है. इस हार के साथ ही KKR प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है. हालांकि, मैच के बीच में एक ऐसी घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

आईपीएल का 57वां मैच RCB और KKR के बीच खेला गया. इस मैच में विराट कोहली के शतक की बदौलत RCB ने KKR को 6 विकेट से मात दी. इस जीत के साथ ही RCB का प्लेऑफ में स्थान लगभग तय हो गया है. हालांकि, इस मुकाबले के दौरान एक मजेदार पल भी देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

मैच के बीच नाटकीय पल

मैच के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सुरक्षा में सेंध लगाकर एक फैन मैदान के बीचों-बीच विराट कोहली के पास जा पहुँचा. विराट के पास पहुंचकर वह उनके पैर छूने लगा. सुरक्षाकर्मियों द्वारा उसे बाहर ले जाने से पहले ही यह नजारा कैमरों में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. 

विराट तक कैसे पहुंचा फैन

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बल्लेबाजी के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर एक प्रशंसक साइटस्क्रीन की ओर से मैदान में घुस आया. इससे पहले कि सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ पाते, वह विराट कोहली के करीब पहुँचकर उनके पैर छूने लगा. इस अचानक हुई घटना से एक पल के लिए सभी खिलाड़ी हैरान रह गए. हालांकि, विराट ने इसे देखते हुए स्थिति को संभाला और सुरक्षाकर्मियों से उस फैन के साथ नरमी बरतने का इशारा किया. गौरतलब है कि क्रिकेट के मैदान पर पहले भी इस तरह के वाकये सामने आते रहे हैं.

कोहली की ‘विराट’ पारी

विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने एक यादगार जीत हासिल की. कोलकाता ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 192 रन बनाए थे. जवाब में कोहली ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 60 गेंदों पर नाबाद 105 रन ठोक दिए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी की मदद से बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ आरसीबी आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुँच गई है और कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.  

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola