16 अंकों के साथ RCB की जगह लगभग पक्की, CSK और RR के लिए बढ़ी मुश्किलें

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

विराट कोहली ने लगाई सेंचुरी

रायपुर में खेले गए मैच में RCB ने KKR को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. ऐसे में CSK और RR के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन

RCB: विराट कोहली के शानदार शतक के दम पर RCB ने KKR को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा जमा लिया है. हालांकि, RCB के नंबर-1 पर पहुँचते ही बाकी टीमों के लिए प्लेऑफ का समीकरण काफी दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण हो गया है. आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की दौड़ से अब तक सिर्फ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ही आधिकारिक तौर पर बाहर हुई हैं. लीग स्टेज के अभी 13 मैच खेले जाने बाकी हैं.

विज्ञापन

सभी 8 टीमों में प्लेऑफ का समीकरण

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): बेंगलुरु के प्लेऑफ में पहुँचने की संभावना अब 99 प्रतिशत हो गई है. टीम ने 12 में से 8 मैचों में जीत दर्ज कर 16 अंक हासिल कर लिए हैं और फिलहाल अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है. हालांकि, बेंगलुरु के ‘टॉप-2’ में रहने की संभावना 77.6 प्रतिशत है।

गुजरात टाइटंस (GT): गुजरात के ‘टॉप-4’ (प्लेऑफ) में जगह बनाने के चांस 99.7 प्रतिशत हैं. GT ने अब तक 12 में से 8 मैच जीते हैं और 16 अंकों के साथ वे अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं. गुजरात के ‘टॉप-2’ में अपनी जगह पक्की करने की संभावना 82.6 प्रतिशत आंकी गई है.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): SRH के प्लेऑफ में पहुँचने की संभावना 77% है, जबकि टॉप-2 में रहने की संभावना 31.4% है.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारने के बाद, KKR के प्लेऑफ में पहुँचने की संभावना घटकर अब मात्र 2.6% रह गई है. यदि वे अपने शेष सभी मैच जीत भी जाते हैं, तब भी अधिकतम 15 अंकों तक ही पहुँच पाएंगे। इसका मतलब यह है कि उनके टॉप-2 में जगह बनाने की संभावना अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी है.

दिल्ली कैपिटल्स (DC): कोलकाता की ही तरह, दिल्ली कैपिटल्स की भी टॉप-2 में पहुँचने की संभावना अब खत्म हो गई है. दिल्ली के प्लेऑफ में जाने की संभावना भी महज 2.7% है.

पंजाब किंग्स (PBKS): PBKS के प्लेऑफ में जाने के चांस 63.6% हैं, लेकिन उनके टॉप-2 में रहने की संभावना घटकर 22.2% रह गई है.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): CSK के प्लेऑफ में जाने की संभावना 53.2% है, लेकिन उनके टॉप-2 में रहने की उम्मीद सिर्फ 19% है.

राजस्थान रॉयल्स (RR): RR के टॉप-4 में रहने की संभावना 53% है, जबकि उनके टॉप-2 में रहने का चांस 15.3% है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola