आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने केएल राहुल

Published by :Rajneesh Anand
Published at :02 May 2026 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
KL Rahul

केएल राहुल

KL Rahul : दिल्ली के ओपनर केएल राहुल ने जयपुर में अपने बल्ले का जोर दिखाया और राजस्थान रॉयल्स की टीम को उनके होम ग्राउंड पर पस्त कर दिया. इतना ही नहीं राहुल ने छक्कों का एक रिकाॅर्ड भी अपने नाम किया.

विज्ञापन

KL Rahul : जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार रात राजस्थान रॉयल्स पर जबरदस्त तरीके से 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए और उन्होंने इस मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की.

200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने केएल राहुल

राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए और दिल्ली के सामने 226 रन का टारगेट रखा. इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले के दौरान केएल राहुल आईपीएल के इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने. इस मैच में राहुल ने 40 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और छह चौके शामिल हैं. एक ओपनर के तौर पर 112 मैचों में, राहुल ने 50.01 के शानदार एवरेज से 4,851 रन बनाए हैं, जिसमें 141.38 की स्ट्राइक रेट है. आईपीएल के इतिहास में उनके नाम छह सेंचुरी और 39 फिफ्टी, 433 बाउंड्री और 203 छक्के शामिल हैं.

डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल की टीम में शामिल हुए केएल राहुल

एक ओपनर के तौर पर 200 छक्के लगाने वाले राहुल तीसरे ओपनर बने हैं. उनसे पहले इस मुकाम तक पहुंचने वाले खिलाड़ी हैं- डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल. गेल 326 छक्कों के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं, जबकि वॉर्नर ने टूर्नामेंट के इतिहास में ओपनर के तौर पर 210 छक्के लगाए थे. आईपीएल के इतिहास में दिल्ली ने यह सबसे बड़ा रन-चेज किया है. मैच के 5 गेंद शेष रहते हुए ही दिल्ली की टीम ने मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर है, जबकि राजस्थान अपने 10 मैचों में से छह जीत के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें : RR vs DC: हार के बाद डबडबा गईं रियान पराग की आंखें

RR vs DC: राहुल और निसांका का पचासा, DC ने RR को 7 विकेट से हराया

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola