‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, जानें दूसरे दिन शाम 5 बजे तक की कमाई

Updated:
विज्ञापन

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2: रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. पहले दिन दमदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है. मराठी वर्जन को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी तेजी से बढ़ रहा है.

विज्ञापन

Raja Shivaji Box Office Collection Day 2: ‘राजा शिवाजी’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरित इस ऐतिहासिक फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले दिन दमदार ओपनिंग करने के बाद अब दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है. शुरुआती आंकड़ों को देखकर माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म और बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है.

पहले दिन शानदार रही ओपनिंग

Sacnilk के मुताबिक, रितेश देशमुख की इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 11.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया. खास बात यह रही कि मराठी वर्जन को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला. मराठी भाषा में फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 68 फीसदी दर्ज की गई और इससे करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई हुई. वहीं हिंदी वर्जन ने भी ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हुए 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

फिल्म की ओपनिंग ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. ऐतिहासिक विषय और दमदार प्रस्तुति की वजह से दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.

दूसरे दिन भी बनी हुई है पकड़

शनिवार को छुट्टी का फायदा फिल्म को मिलता नजर आ रहा है. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक शाम 5 बजे तक फिल्म लगभग 3.28 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी थी. दोपहर के शोज में ऑक्यूपेंसी करीब 23 फीसदी दर्ज की गई. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात के शोज के बाद फिल्म का दूसरे दिन का आंकड़ा और बेहतर हो सकता है.

वर्ल्डवाइड भी कर रही शानदार प्रदर्शन

भारत के अलावा विदेशों में भी ‘राजा शिवाजी’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने पहले दिन लगभग 18 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ इसका पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 29.35 करोड़ रुपये पहुंच गया.

दमदार स्टारकास्ट बनी बड़ी ताकत

फिल्म का निर्देशन और लेखन रितेश देशमुख ने किया है. फिल्म में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है. वहीं जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म को जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें: कॉन्ट्रोवर्सी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया, कपिल शर्मा शो में मचेगा धमाल

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola