केएल राहुल ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बने
17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बने केएल राहुल
RR vs DC : आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान ऱॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली की टीम को 7 विकेट से जीत मिली. इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बैटर विकेटकीपर केएल राहुल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों में शुमार हो गए है.
RR vs DC : राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में केएल राहुल ने 40 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों के सहारे 75 रनों की पारी खेली. इस पारी के दम दिल्ली कैपिटल्स को चौथी जीत मिली. केएल राहुल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया. इसके साथ ही केएल राहुल ने आईपीएल में 17वीं बार यह पुरस्कार अपने नाम किया. वो ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं.
रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड
सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने अब तक आईपीएल में 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार अपने नाम किया है. वहीं उसके बाद 20 प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर है. वहीं तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मौजूद है. उन्होंने अब तक 18 बार यह पुरस्कार अपने नाम किया है. 17 प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार के साथ रवींद्र जडेजा चौथे नंबर पर है. वहीं पांचवें नंबर पर अब केएल राहुल पहुंच गए हैं.
आईपीएल में सर्वाधिक PoTM पुरस्कार (भारतीय)
21 – रोहित शर्मा
20- विराट कोहली
18 – एमएस धोनी
17- रवींद्र जडेजा
17 – केएल राहुल*
मुकाबले का हाल
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की शुरुआत खराब रही. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जल्दी आउट हो गए. उसके बाद ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने मिलकर पारी को संभाला. अंत में डेनोवन फरेरा ने शानदार पारी खेलते हुए राजस्थान को 225 तक पहुंचा दिया. राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 42, रियान पराग ने 90 और डेनोवन फरेरा ने 47 रन बनाए. दिल्ली के लिए स्टार्क ने 3 और नटराजन ने 3 विकेट चटकाए.
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने शानदार शुरुआत की. पथुम निसांका और केएल राहुल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की. पथुम निसांका ने 62 और केएल राहुल ने 75 रनों की पारी खेली. उसके अलावा नीतीश राणा ने 33, ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 18 और आशुतोष शर्मा ने 25 रन बनाकर मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया. राजस्थान के लिए आर्चर ने 1, तुषार देशपांडे ने 1 और रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट चटकाए. इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें : आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने केएल राहुल
दिल्ली कैपिटल्स के नये हीरो बने आशुतोष शर्मा कहा- टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाना अच्छा लगता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










