मोहम्मद कैफ ने कहा- सिर्फ कागजी शेर नहीं है मुंबई इंडियंस, अपने लय में रहेगी तो हराना मुश्किल
मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर कैफ ने की टिप्पणी
CSK vs MI : शनिवार की शाम जब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चेपाॅक के मैदान पर भिड़ेगी, तो बहुत संभव है कि मुंबई की टीम अपनी हार का बदला चुकता करना चाहे. आईपीएल के दोनों पुराने प्रतिद्वंदी हैं और इनका हेड टू हेड का रिकाॅर्ड 19-21 का है, यानी 19 मैच चेन्नई ने जीते हैं और 21 मैच में मुंबई को जीत नसीब हुई है.
CSK vs MI : आईपीएल में शनिवार शाम एक अहम मुकाबला चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला पुराने राइवल मुंबई इंडियंस से होगा. पिछले छह मुकाबलों में से 5 में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल 2026 में यह दूसरी बार होगा, जब सीएसके और मुंबई की टीम आमने-सामने होगी. इस मैच को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है.
मुंबई कागज पर मजबूत, लेकिन प्रदर्शन खराब
भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का कहना है कि मुंबई इंडियंस की टीम कागजी आंकड़ों में तो मजबूत दिखती है, लेकिन उनका प्रदर्शन आज के समय में वैसा नहीं है. मुंबई की टीम लगातार चेन्नई के सामने सरेंडर करती रही है. बावजूद इसके, यह कहा जा सकता है कि अगर मुंबई की टीम अपने लय में हो तो उसे रोकना मुश्किल होता है. मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए यह टिप्पणी की.
संजू सैमसन को घेरना जरूरी
मोहम्मद कैफ ने कहा कि बेशक चेन्नई की टीम ने 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस पर 103 रनों की बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन शनिवार का मैच भी चेन्नई ही जीतेगी, इसकी संभावना बहुत कम है. कैफ ने कहा कि इस सीजन में चेन्नई की टीम संघर्ष कर रही है. बैटिंग के लिए वह सिर्फ संजू सैमसन पर ही निर्भर है, ऐसे में अगर मुंबई की टीम संजू सैमसन को लेकर कुछ अलग प्लान बनाती है, तो टीम को जीतने से रोकना संभव नहीं होगा.
ये भी पढ़ें : दिल्ली कैपिटल्स के नये हीरो बने आशुतोष शर्मा कहा- टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाना अच्छा लगता है
आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने केएल राहुल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










