IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z डिटेल्स

Edited by Ujjawal Sinha
Updated:
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

IPL 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में 2 मई को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई अपने घर में मुंबई इंडियंस को एक बार फिर पटखनी देने उतरेगी. वहीं मुंबई इंडियंस वापसी के इरादे से उतरेगी. दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होने वाला है.

विज्ञापन

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन एकदम फीका रहा है. मुंबई इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले में केवल 2 में ही जीत दर्ज कर पाई है. मुंबई की टीम अंक तालिका में 9वें पायदान पर है. वहीं चेन्नई की टीम इस सीजन 8 मुकाबले में 3 जीत हासिल करने में सफल रही है. तीन जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में सातवें नंबर पर है.

MI vs CSK का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले गए है. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 में जीत दर्ज की है. वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने 21 मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रही है. मुंबई इंडियंस इस आंकड़े को और बढ़ाना चाहेगी. जबकि चेन्नई की टीम इस अंतर को कम करना चाहेगी.

चेपॉक का पिच रिपोर्ट

चेपॉक में अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को रन बनाने में काफी संघर्ष करना पड़ा है. गुजरात की टीम चेन्नई को 158 रनों पर ही रोक दिया था. उसके बाद आसानी से मुकाबला जीत लिया था. हालांकि, अब पिच का मिजाज बदल गया है. यह अब एक हाई स्कोरिंग वेन्यू भी बन गया है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की नजरें 200 रन बनाने पर होगी. अब इस विकेट पर आसानी से रन बन रहे हैं. इस विकेट पर तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनरों को भी काफी मदद मिलती है.

चेन्नई का वेदर रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. चेन्नई में दिन में धूप खिली रहेगी। बारिश की संभावना नहीं के बराबर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.

ऐसी है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार

यह भी पढें: केएल राहुल ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बने

मोहम्मद कैफ ने कहा- सिर्फ कागजी शेर नहीं है मुंबई इंडियंस, अपने लय में रहेगी तो हराना मुश्किल

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola