IPL 2023: क्या RCB से जुड़ने जा रहे हैं रवींद्र जडेजा? CSK स्टार के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Ravindra Jadeja IPL 2023: क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस पर जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में जगह बना ली है. सीएसके की जीत के बाद जडेजा ने अवॉर्ड के साथ एक फोटो शेयर की. इसके कैप्शन में उन्होंने फैंस को लेकर दिलचस्प बात लिखी.
Ravindra Jadeja Viral Tweet: आईपीएल 2023 में एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स भले ही फाइनल में पहुंच गई हो, लेकिन टीम के एक स्टार खिलाड़ी के चलते सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. मंगलवार (23 मई) को क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत हासिल कर चेन्नई की टीम ने रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल का टिकट कटाया. वहीं मैच के बाद ऐसी अफवाहें उड़ी जिसको लेकर सीएसके के फैंस टेंशन में नजर आ रहे हैं. दरअसल, गुजरात के खिलाफ चेन्नई की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार रवींद्र जडेजा ने एक दिलचस्प ट्वीट किया, जिसपर पर फैंस कई तरह की रिएक्शन दे रहे हैं.
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट झटके. जडेजा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच’ अवॉर्ड से नवाजा गया. वहीं जडेजा ने बुधवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अवॉर्ड के साथ एक फोटो शेयर की. इसके कैप्शन में उन्होंने फैंस को लेकर दिलचस्प बात लिखी. जडेजा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले. जडेजा को कुछ फैंस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) में शामिल होने की सलाह दे रहे हैं. जडेजा के ट्वीट के बाद कुछ देर के लिए ट्विटर पर ‘कम टू आरसीबी’ हैशटैग ट्रेंड करने लगा.
Upstox knows but..some fans don’t 🤣🤣 pic.twitter.com/6vKVBri8IH
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) May 23, 2023
https://twitter.com/IMHimanshu_Raj/status/1661307197438177282
https://twitter.com/IconicRcb/status/1661250884469415937
सोशल मीडिया पर धोनी-जडेजा के बीच दरार की अफवाह तेज हो गई है. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच के दौरान एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें जडेजा और कप्तान धोनी के बीच थोड़ी गर्मागर्मी देखने को मिल रही थी. सीएसके कप्तान जडेजा की किसी बात से खुश नहीं नजर आ रहे थे और उनपर गुस्सा करते हुए दिखे. जिसके बाद कुछ फैंस बोल रहे हैं कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव है. वहीं कुछ लोगों की माने तो जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस से नाराज हैं. हालांकि, इस मामले में जडेजा-धोनी में से किसी ने कुछ नहीं कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




