भारतीय टीम में पांच स्पिनर्स का क्या काम? रोहित शर्मा ने बताया सीक्रेट प्लान, कर दिया खुलासा
India vs England: Rohit Sharma
Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगी. भारत का पहला मैच बांग्लादेश के साथ दुबई में होगा. भारतीय टीम संयोजन पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे, जिस पर अब रोहित शर्मा ने खुलकर जवाब दिया है.
Champions Trophy 2025: भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि आखिर टीम में 5 स्पिन गेंदबाजों को शामिल करने की क्या जरूरत थी? इस पर अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खुद बड़ा खुलासा कर दिया है. उन्होंने साफ कर दिया कि भारतीय टीम का यह फैसला एक खास रणनीति के तहत लिया गया है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए घोषित टीम में पांच स्पिन गेंदबाजों को शामिल करने के फैसले का बचाव किया है. उन्होंने साफ किया कि इनमें से तीन खिलाड़ी ऑलराउंडर हैं, जो टीम को संतुलन प्रदान करते हैं और भारतीय रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
स्पिनर्स से मिलेगी टीम को गहराई
टीम इंडिया ने इस बार स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को बतौर विशेषज्ञ स्पिनर शामिल किया है, जबकि रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ऐसे खिलाड़ी हैं, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं. इन तीनों को टीम में शामिल करने का मकसद गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में गहराई लाना है.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा, “केवल दो विशेषज्ञ स्पिनर हैं, बाकी तीन ऑलराउंडर हैं. वे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सकते हैं, जिससे टीम को संतुलन मिलता है. अन्य टीमों में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ज्यादा होते हैं, इसलिए वे छह तेज गेंदबाज चुनते हैं, लेकिन हमने अपनी ताकत के हिसाब से टीम बनाई है. जडेजा, अक्षर और वाशिंगटन टीम को एक अलग आयाम देते हैं. हम ऐसे खिलाड़ी चाहते थे जो एक से ज्यादा कौशल में माहिर हों.” Rohit Sharma Press Conference.
ओस और पिच को लेकर भी बोले रोहित
दुबई में पिछले कुछ दिन से बरसात हो रही है और भारत को बांग्लादेश के खिलाफ बृहस्पतिवार को पहले मैच में इस मौसम का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में ओस की भूमिका अहम हो जायेगी. रोहित ने कहा, ‘‘हमारे पास उसका सामना करने के लिये संसाधन है . गेंदबाजों के मददगार हालात होने पर हमारे पास उसका फायदा उठाने के लिये गेंदबाज है और बल्लेबाजी करने पर हमें पता है कि क्या करना है.’’
पाकिस्तान की हार से भारत को बड़ा फायदा, सेमीफाइनल लगभग पक्का, ऐसा बन रहा समीकरण
वरुण चक्रवर्ती पर दिया बड़ा बयान
टीम में अंतिम समय पर शामिल किए गए वरुण चक्रवर्ती को लेकर भी रोहित ने दिलचस्प बयान दिया.
“वह नेट्स पर बहुत ज्यादा वैरिएशन नहीं डालता, लेकिन उसकी गेंदबाजी में खास काबिलियत है. वह नहीं चाहता कि बल्लेबाज पहले से उसके हथियार पहचान लें. जब सही समय आएगा, तब वह अपने खास गेंदबाजी कौशल का उपयोग करेगा यह अच्छी बात है. उसके पास विशेष अस्त्र हैं जिन्हें वह मौका पड़ने पर इस्तेमाल करेगा.”
भारतीय टीम की नजर ट्रॉफी पर
आठ साल बाद वापसी कर रही चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, “यह सभी आईसीसी टूर्नामेंट्स की तरह बेहद अहम है. हमें इसे जीतने के लिए बहुत सी चीजें सही करनी होंगी.” भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने पहले मुकाबले में आज 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगा. टीम की रणनीति और संयोजन को लेकर सभी की नजरें इस मुकाबले पर टिकी रहेंगी. भारत पहला मैच जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी में अपना शानदार आगाज करना चाहेगा.
‘हमें उम्मीद नहीं थी’, हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान रिजवान को समझ आया, इसको बताया कारण
ग्लेन फिलिप्स का चमत्कारिक कैच, अगर ये नहीं देखा तो क्या देखा, पाकिस्तानी कप्तान की बत्ती गुल
‘उन दो महीनों ने मुझे डरा दिया था’, मोहम्मद शमी ने अपनी चोट के भयानक दर्द का किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










