प्रैक्टिस सेशन के बाद रवींद्र जडेजा ने किया ‘पुष्पा’ वाला मूव, वीडियो देख फैंस को आई अल्लू अर्जुन की याद

Updated:
विज्ञापन

रवींद्र जडेजा (फोटो—एक्स)

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने फिल्म 'पुष्पा' के मशहूर अंदाज में पोज देकर फैंस को दीवाना बना दिया. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले उनका यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Ravindra Jadeja Viral Pushpa Pose: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया जमकर प्रैक्टिस कर रही है. इसी बीच सोमवार शाम अभ्यास सत्र के बाद स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपने खास अंदाज को लेकर सुर्खियों में आ गए. मैदान से प्रैक्टिस के बाद बस में सवार होते समय जडेजा ने कैमरे की ओर देखकर फिल्म ‘पुष्पा’ के अंदाज में ऐसा पोज दिया कि वहां मौजूद फैंस को अल्लू अर्जुन की याद आ गई.

‘झुकेगा नहीं साला’ वाला अंदाज

दरअसल, भारतीय टीम के खिलाड़ी अभ्यास सत्र खत्म करने के बाद मैदान से बाहर निकलकर बस में सवार हो रहे थे. इसी दौरान कैमरे की नजर जडेजा पर पड़ी. जडेजा ने कैमरे की तरफ देखते हुए अपने हाथ के इशारे से ‘पुष्पा’ का मशहूर अंदाज दोहरा दिया. जडेजा के इस अंदाज को देखकर फैंस को अल्लू अर्जुन का आइकॉनिक ‘झुकेगा नहीं साला’ पोज याद आ गया. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस जडेजा के इस ‘पुष्पा मोमेंट’ को काफी पसंद कर रहे हैं.

Also Read: चेन्नई पहुंचे एमएस धोनी, CSK के नए हेड कोच के चयन को लेकर बैठक में लेंगे हिस्सा

पहले भी दिखा चुके हैं ‘पुष्पा’ अंदाज

रवींद्र जडेजा का ‘पुष्पा’ स्टाइल नया नहीं है. वह विकेट लेने के बाद कई बार इसी अंदाज में सेलिब्रेशन करते नजर आ चुके हैं. उनका मशहूर तलवारबाजी वाला सेलिब्रेशन भी क्रिकेट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है. श्रीलंका दौरे पर खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले में भी जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने दोनों पारियों में कुल चार विकेट लिए. पहली पारी में जडेजा ने 2/64 और दूसरी पारी में 2/33 का प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी में उन्होंने पहली पारी में 63 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से 22 रन निकले.

View on Instagram

गॉल टेस्ट में जडेजा पर रहेंगी नजरें

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. गॉल की स्पिन के लिए मददगार मानी जाने वाली परिस्थितियों में जडेजा भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Also Read: प्रो गोविंदा लीग के ब्रांड एंबेसडर बने सूर्यकुमार यादव, बोले- देशभर में पहुंचेगी इस खेल की पहचान


विज्ञापन
अभिजीत कुमार

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola