पिता के निधन से टूटे लियोनेल मेसी, फुटबॉल से लिया अचानक ब्रेक

Updated:
विज्ञापन

लियोनेल मेसी (फोटो- सोशल मीडिया)

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस दुखद घटना के बाद मेसी ने अपने फुटबॉल करियर से फिलहाल दूरी बना ली है. वे अपने परिवार के साथ हैं और वापसी की कोई तय तारीख भी तय नहीं है.

विज्ञापन

Lionel Messi Takes Indefinite Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया. लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे जॉर्ज ने रोसारियो के एक क्लिनिक में अंतिम सांस ली. पिता के निधन के बाद मेसी ने फिलहाल फुटबॉल से दूरी बना ली है. रिपोर्ट के मुताबिक, मेसी ने अपने फुटबॉल करियर से अनिश्चित समय के लिए ब्रेक ले लिया है. अब वो मैदान पर कब उतरेंगे, इसकी कोई डेट तय नहीं हैं. मेसी इस समय अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं.

पिता हमेशा मेसी के साथ खड़े रहे

जॉर्ज मेसी सिर्फ लियोनेल के पिता ही नहीं थे, बल्कि उनके फुटबॉल करियर में भी उनकी बड़ी भूमिका रही. मेसी के करियर की शुरुआत से लेकर उनके दुनिया के महान खिलाड़ियों में शामिल होने तक जॉर्ज लगातार उनके साथ खड़े रहे.

बेटे के एजेंट और सलाहकार भी रहे जॉर्ज

लियोनेल मेसी के करियर के आगे बढ़ने के बाद जॉर्ज उनके एजेंट और सलाहकार बन गए थे. इससे पहले वह एक स्टील फैक्ट्री में सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे. बेटे के करियर से जुड़े कई बड़े फैसलों में भी उनकी अहम भूमिका रही.

13 साल की उम्र में बार्सिलोना भेजने में मदद की

मेसी जब सिर्फ 13 साल के थे, तब जॉर्ज ने उन्हें स्पेन भेजने में मदद की. यहां मेसी ने बार्सिलोना की यूथ अकादमी में दाखिला लिया और आगे चलकर दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल सितारों में शामिल हुए. मेसी को बचपन में ग्रोथ हार्मोन की कमी की समस्या थी. इसके इलाज के लिए उन्हें रोजाना इंजेक्शन लेने पड़ते थे. बार्सिलोना ने मेसी के इलाज का खर्च उठाया, जिससे उन्हें अपनी शारीरिक समस्या से उबरने में मदद मिली. बाद में मेसी करीब 1.70 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचे.

जॉर्ज के परिवार में चार बच्चे

जॉर्ज मेसी की शादी सेलिया कुक्कितिनी से हुई थी. उनके चार बच्चे हैं- लियोनेल, रोड्रिगो, मटियास और मारिया सोल. जॉर्ज का पूरा परिवार मेसी के फुटबॉल सफर में उनके साथ रहा है. पिता के निधन के बाद मेसी अपने परिवार के साथ रोसारियो पहुंचे थे. अब उन्होंने फुटबॉल से भी दूरी बना ली है.

ये भी पढ़ें: 'बाबर को इंग्लिश मीडिया से दूर रखो...', राशिद लतीफ ने PCB को क्यों दी ऐसी सलाह?


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola